IND VS END Match LIVE Score: चौथे दिन का खेल शुरू, 300 रन पहुंचने वाला है भारत का स्कोर
Copied link
IND vs ENG 1st Test Live Cricket Score, India vs England Match Streaming Online Today, Watch भारत बनाम इंग्लैंड Match on Sony Liv & Sony Ten 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन है. फॉलोऑन टालने के लिए अब भी भारतीय टीम को चाहिए 122 रन. फिलहाल आर अश्विन 8 और वाशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. मैच की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ…
4:00 PM. 8 Feb 214:00 PM. 8 Feb
वाशिंगटन सुंदर ने लगाई हाफ सेंचुरी
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. उन्होंने 85 गेंदों पर 53 रन बनाएं हैं. इसी के साथ भारत का स्कोर 284 हो गया है.

चौथे दिन का खेल शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत का स्कोर 267 रन है और उसके 6 विकेट गिर गये हैं. फिलहाल अश्विन और सुंदर क्रीज पर खेल रहे हैं. अश्विन 15 और सुंदर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं.
4:00 PM. 8 Feb 214:00 PM. 8 Feb
फिर नर्वस नाइंटीज के शिकार बने पंत, पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी
रिषभ पंत ने एक बार फिर से भारतीय टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की. पंत और पुजारा ने भारत को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 145 बॉल पर 119 रन की पार्टनरशिप की. बेस ने पुजारा को अपना तीसरा शिकार बनाया. इसके बाद पंत नर्वस नाइंटीज का शिकार बने और 91 रन बना कर पवेलियन लौट गये.
4:00 PM. 8 Feb 214:00 PM. 8 Feb
तीसरे मैच में बनाये 90 प्लस रन
पंत की यह लगातार तीसरे टेस्ट में फिफ्टी रही. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 89 रन और सिडनी में 97 रन बनाये थे.
2:44 PM. 8 Feb 212:44 PM. 8 Feb
भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए 122 रन चाहिए
भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 257 रन बनाये और टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. भारत को फॉलोऑन टालने के लिए और 122 रन की जरूरत है. वह अभी इंग्लैंड की पहली पारी से 321 रन पीछे है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाये थे.
2:44 PM. 8 Feb 212:44 PM. 8 Feb
पंत ने जड़े दो छक्के
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीच की दो गेंदों में लगातार दो छक्के जड़े हैं. उनके साथ पुजारा क्रीज पर डटे हैं. 4 विकेट के नुकसान पर इंडिया का स्कोर 154 रन है.
2:44 PM. 8 Feb 212:44 PM. 8 Feb
तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन है. भारतीय टीम अब भी मेहमान टीम की पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 321 रन पीछे है. स्टंप पर इस समय आर अश्विन 8 और वाशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
2:44 PM. 8 Feb 212:44 PM. 8 Feb
Posted by : Pritish Sahay
मुख्य बातें