IND vs AUS, 3rd Test, 3rd Day: तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश और गेंदबाजों ने ढहाया भारत का शीर्ष क्रम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 445 रन पर समाप्त हुई. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गाबा ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए थे. तीसरे दिन बारिश के कारण मैच थोड़ी देर रोका गया था, लेकिन बारिश रुकने के बाद यह फिर शुरू हो गया. ऑस्ट्रेलिया की पारी 445 रन पर समाप्त हुई. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल ��िए. बारिश के कारण लगातार पड़ रहे खलल के बीच बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय पारी लड़खड़ा रही है. उसके चार विकेट 51 रन पर ही गिर चुके हैं.

भारतीय बल्लेबाजों से गाबा के इस मैदान पर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की जिम्मेदारी थी. लेकिन दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल एडिलेड टेस्ट की तरह एक बार फिर नाकाम रहे. स्टार्क के पहले ओवर की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद यशस्वी जायसवाल इस बार दूसरी गेंद पर आउट हो गए. मिशेल स्टार्क की दूसरी ही गेंद पर जायसवाल मिशेल मार्श को कैच थमा बैठे. 

मिचेल स्टार्क ने की धारदार गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे. यशस्वी के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए शुभमन गिल भी नहीं रुक पाए और अगले ओवर में मिचेल मार्श ने डाइव मारते हुए शानदार कैच पकड़ा. भारतीय पारी शुरू होते ही संघर्ष की स्थिति में आ गई. 6 रन पर ही दो विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर विराट कोहली बैटिंग करने उतरे. लेकिन वे एक बार फिर नाकाम रहे. जोश हेजलवुड की बाहर जाती गेंद का पीछा करते हुए विराट ने बल्ला लगा दिया और गेंद विकेट कीपर के दस्तानों में समा गई. विराट मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए. विराट के आउट होने के बाद बारिश ने एक बार फिल खलल डाला है और मैच रोक दिया गया.

दो बार बारिश के कारण खेल को दो बार रोका गया था. विराट के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे. केएल राहुल और पंत ने टीम का स्कोर 44 रन पर पहुंचाया. लेकिन बारिश के कारण गीली हो चुकी गेंद से खेलने में शायद भारतीय बल्लेबाज नाकाम हो रहे हैं. 9 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ भी कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे. उनके आउट होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग करने आए और भारत ने अपने स्कोर में चार और रन जोड़ा था कि एक बार फिर बारिश होने लगी. तीसरे दिन तक भारतीय पारी संघर्ष करते हुए 17 ओवर में 51 रन बना पाई है. क्रीज पर रोहित शर्मा (0 रन) और केएल राहुल (33 रन) मौजूद हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >