India tour of Sri Lanka series : भारत और श्रीलंका आगामी सीरीज पर कोरोना का साया मंडराने लगा है. महामारी के कारण सीरीज के डेट में बड़ा बदलाव किया गया है. बीसीसीआई ( BCCI Secy Jay Shah) ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों देशों के बीच सीमित ओवर की शृंखला 18 जुलाई से आरंभ होगी. जो पहले 13 जुलाई तय थी.
शेड्यूल में क्यों किया गया बदलाव
दरअसल इंग्लैंड से स्वदेश लौटने के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाये गये. दोनों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीरीज को 4 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया.
नये शेड्यूल को लेकर क्या कहा बीसीसीआई सचिव
नया शेड्यूल जारी करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, भारत और श्रीलंका के बीच वनडे शृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है. तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे.
Also Read: IND vs SL : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका को एक और झटका, बल्लेबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव
श्रीलंका सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
मालूम हो श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम के दो खिलाड़ी और 4 सहयोगी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये. जिसके बाद इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ी सेल्फ आइसोलेशन में चली गयी. इसका असर पाकिस्तान के साथ होने वाले सीरीज पर भी पड़ा और आनन-फानन में इंग्लैंड को नयी टीम की घोषणा करनी पड़ी. जिसमें काउंटी क्रिकेटरों की जगह दी गयी है.
भारतीय टीम इस प्रकार है
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.
नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह.
