‘भारत जब हारता है तो घबरा जाता है’, मोहम्मद कैफ की सलाह चौथे टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतरे भारत

Mohammad Kaif on Indian Team for IND vs ENG 4th Test: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत को मैनचेस्टर टेस्ट से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हार के बाद टीम घबरा जाती है और बदलाव करती है. कैफ ने सुझाव दिया कि करुण नायर को 30-40 रन के बावजूद एक और मौका मिलना चाहिए.

Mohammad Kaif on Indian Team for IND vs ENG 4th Test: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. 22 गज की पिच पर 22 रन से हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारतीय टीम अक्सर हार के बाद घबरा जाती है और टीम में बदलाव उसी का नतीजा होते हैं. कैफ का मानना है कि चौथे टेस्ट के लिए भारत को अपनी टीम में बदलाव नहीं करना चाहिए. इंडियन टीम की बल्लेबाजी वैसे तो ठीक-ठाक रही है, लेकिन करुण नायर 30-40 रन से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, ऐसे में उन्हें भी टीम से बाहर करने के सवाल पैदा हुए हैं. लेकिन कैफ का मानना है कि करुण को मौका मिलना चाहिए. 

भारतीय टीम के लूजिंग पैटर्न पर कैफ ने कहा, “एक बात मैंने नोटिस की है, जब भारत हारता है तो घबरा जाता है. और जब जीतता है तो वही प्लेइंग इलवन बरकरार रखता है. पहले टेस्ट में हार के बाद उन्होंने 2-3 बदलाव किए थे. लेकिन जब बर्मिंघम में जीत हासिल की, तो सिर्फ बुमराह को शामिल किया गया बाकी टीम जस की तस रही. यही भारत की पॉलिसी दिखती है.”

करुण नायर को खिलाना चाहिए

हालांकि कैफ ने यह भी जोड़ा कि तीसरा टेस्ट उतना एकतरफा नहीं था जितना पहला. उन्होंने कहा, “तीसरा टेस्ट भले भारत हारा, लेकिन मुकाबला बेहद करीबी था. मुझे लगता है कि मैनचेस्टर में भी टीम को मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. करुण नायर 30-40 रन की शुरुआत कर रहे हैं, बस उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे. फिर भी उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए. यह मुकाबला शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर दोनों की कप्तानी का टेस्ट है. क्या वो इस करीबी हार के बाद घबरा कर बदलाव करेंगे या फिर खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे?”

कैफ ने भले भारत इस समय सीरीज में1-2 से पीछे हो, लेकिन उन्होंने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “भारत ने पिछले 15 दिनों में 12–13 दिन तक दबदबा बनाए रखा है. टीम ने बल्ले और गेंद से शानदार क्रिकेट खेला है. जब यह टीम इंग्लैंड पहुंची थी, तब ज्यादातर लोगों ने 0-4 या 1-4 से हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत ने सबको चौंका दिया.”

शुभमन गिल ने लाजवाब प्रदर्शन किया

कैफ ने आगे यह भी कहा कि टीम में अनुभव की कमी के बावजूद खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. बिना कोहली, रोहित, शमी और अश्विन के भी यह युवा टीम डटी रही और प्रदर्शन किया. हेडिंग्ले और तीसरा टेस्ट दोनों भारत के हाथ में थे, लेकिन हार गए. शुभमन गिल ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में लीड किया है. उनके इंग्लिश कंडीशंस में खेलने को लेकर सवाल थे, लेकिन उन्होंने बल्ले से जवाब दिया. अगर थोड़ी किस्मत साथ देती, तो भारत ये तीनों टेस्ट जीत भी सकता था.

तीन टेस्ट मैचों में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारत अब चौथे टेस्ट मैच के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में उतरेगा. 23 जुलाई से शुरू हो रहे इस मैच में इंडियन टीम में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के शामिल होने या न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि पंत पिछले मैच में अपनीं उंगली चोटिल कर बैठे थे, तो बुमराह को वर्कलोड की वजह से आराम दिए जाने की मांग उठी है. हालांकि टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर में मैच जीतना काफी जरूरी होगा, तभी वह सीरीज में बनी रह सकती है. 

लॉर्ड्स में जडेजा ने अंपायर को कर दिया इग्नोर! आखिर क्या थी वजह और किसने लगाए आरोप?

नहीं बदलेगी ड्यूक बॉल की शेप, लेकिन बल्ले और उंगलियां टूटेंगी, मालिक का सुधार का आइडिया सुन कांप जाएंगे खिलाड़ी

WCL 2025: पहले मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, छाए हफीज तो फेल हुए अकमल, अब भारत से इस दिन होगी भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >