कोहली के शतक और जडेजा के ‘पंजे’ ने निकाला दक्षिण अफ्रीका का दम, भारत की रिकॉर्ड 8वीं जीत

भारत ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की रिकॉर्ड शतकीय पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में केवल 83 रन पर ढेर कर दिया.

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर लगातार 8वीं जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने विराट कोहली को 35वें जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया. भारत की जीत में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की बड़ी भूमिका रही. विराट कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली, फिर गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने अपना ‘पंजा’ खोला.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया था 327 रन का लक्ष्य

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की रिकॉर्ड शतकीय पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में केवल 83 रन पर ढेर कर दिया.

रविंद्र जडेजा ने खोला ‘पंजा’

भारत की ओर से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी की और पंजा खोला. उन्होंने 9 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इसके अलावा भारत की ओर से मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.

Also Read: विराट कोहली ने 14 साल पहले ईडन गार्डन्स में ही लगाया था पहला वनडे शतक, 49वां भी कोलकाता में ही जमाया

भारत की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वीं जीत

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया है. भारत ने 2003 वर्ल्ड कप में भी लगातार 8 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. वर्ल्ड कप में लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में लगातार 11 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. इसके अलावा इस सूची में न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने 2015 में लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज की थी.

Also Read: 49th Century: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

दक्षिण अफ्रीका के केवल चार बल्लेबाजों ने छुआ दहाई का आंकड़ा

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. वर्ल्ड कप 2023 में तूफानी बल्लेबाजी आक्रमण से खौफ पैदा करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम जब भारत के सामने आई, तो उसके स्टार बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए. दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी को इसी से समझा जा सकता है कि उसके केवल चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू पाए. कप्तान तेंबा बावूमा 11, रासी वैन डेर डुसेन 13, डेविड मिलर 11 और जेनसन ने 14 रनों की पारी खेली.

लगातार 8वीं जीत के बाद भारत के 16 अंक

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वीं जीत दर्ज कर भारत ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर अपनी स्थिति को मजूबत कर लिया है. भारत के 8 मैचों में जीत के बाद 16 अंक हो गए हैं. भारत का नेट रन रेट +2.456 हो गया है. जबकि भारत से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पॉजिशन पर तो कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन उसका नेट रन रेट +1.376 हो गया है. दक्षिण अफ्रीका के 8 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >