World Cup: प्वाइंट्स टेबल में भारत की बादशाहत कायम, मैक्सवेल के तूफान से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में भारत का दबदबा कायम है. भारत ने अबतक अपने सभी 8 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और 16 अंकों के साथ नंबर वन टीम बनी हुई है. भारत का नेट रन रेट +2.456 है. भारत ने सेमीफाइनल के लिए सबसे पहले क्वालीफाई किया.

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 39 मैच पूरे हो चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में ग्लेन मैक्वेल की विस्फोटक पारी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली.

प्वाइंट्स टेबल में भारत का दबदबा

वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में भारत का दबदबा कायम है. भारत ने अबतक अपने सभी 8 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और 16 अंकों के साथ नंबर वन टीम बनी हुई है. भारत का नेट रन रेट +2.456 है. भारत ने सेमीफाइनल के लिए सबसे पहले क्वालीफाई किया.

प्वाइंट्स टेबल के नंबर दो पर दक्षिण अफ्रीका का कब्जा

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है. 8 मैचों में 6 जीत और दो हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है. अफ्रीका का नेट रन रेट +1.376 है.

अफगानिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया शान से सेमीफाइनल में

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के कुल 12 अंक हैं और नेट रन रेट +0.861 है.

Also Read: दोहरे शतक के बावजूद मैक्सवेल नहीं तोड़ सके ईशान किशन का यह रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के एक बराबर अंक

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फिलहाल 8-8 अंक हैं. तीनों टीमों ने अपने 4-4 मैच जीते हैं और 4-4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर है, तो पाकिस्तान पांचवें और अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. लगातार तीन मैच जीतने के बाद अफगानिस्तान की टीम पांचवें नंबर पर पहुंच गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद एक स्थान का उसे नुकसान उठाना पड़ा है.

Also Read: मैक्सवेल की पत्नी हैं भारतीय, दोहरे शतक पर ऐसे लुटाया प्यार

बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त

बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में सफर समाप्त हो चुका है. बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से सबसे पहले बाहर हुई, उसमें बाद इंग्लैंड और फिर श्रीलंका. प्वाइंट्स टेबल में अब तीनों टीमों का स्थान मायने नहीं रखता. हालांकि 8 मैचों में दो मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम 4 अंक के साथ 7वें नंबर पर बनी हुई है., तो श्रीलंका भी 4 अंक लेकर 8वें नंबर पर पहुंच गया है. नीदरलैंड की टीम 7 मैचों में 4 अंक लेकर 9वें और केवल एक मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >