इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

India Broke Pakistan Record vs England in Bazball Era: एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल की 269 रनों की पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाकर इतिहास रच दिया. यह इंग्लैंड के खिलाफ बैजबॉल युग में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. हालांकि, हालिया आंकड़े बताते हैं कि इतने बड़े स्कोर के बावजूद इंग्लैंड यह मैच जीत सकता है.

India Broke Pakistan Record vs England in Bazball Era: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में जोरदार पलटवार किया. एजबेस्टन टेस्ट के पहले दो दिन में भारत ने इंग्लैंड को दबाव में ला दिया. कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक 269 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और टेस्ट में मजबूत पकड़ बनाई. इस स्कोर के साथ भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है. लेकिन आंकड़ों की मानें तो इतना बड़ा स्कोर भी भारत की जीत की गारंटी नहीं है बल्कि इंग्लैंड ही यह मैच जीत सकता है. 

2022 में इंग्लैंड ने ब्रैंडन मैकुलम को अपना कोच नियुक्त किया. उसके बाद से इंग्लिश टीम ने बल्लेबाजी को लेकर नई शैली का विकास किया है, जिसे बैजबॉल का नाम दिया गया. आपको बता दें कि बैज मैकुलम का निकनेम है. उनके आने के बाद इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में किसी मैच को ड्रॉ कराने की बजाय, जीतने के लिए खेलती है और आक्रामक ढंग से बल्लेबाजी करती है. अब बात करते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को कहां पीछे किया. दरअसल जून 2022 से लेकर अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़े टेस्ट स्कोर बनाने वाली टीमों में भारत सबसे ऊपर आ गया है. भारत के 587 रनों के बाद पाकिस्तान का 579 और 556 रनों का रिकॉर्ड क्रमशः रावलपिंडी और मुल्तान में रहा है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी 2022 में नॉटिंघम में 553 और 2023 में वेलिंग्टन में 483 रन बनाए थे. 

जीत की गारंटी नहीं 587 रन!

अब बात करते हैं कि भारत के लिए जीत क्यों मुश्किल है. दरअसल पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाए गए बड़े स्कोरों की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती है. 2022 के बाद से यह चौथा मौका है जब किसी विपक्षी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 550 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले पाकिस्तान (579 रन, रावलपिंडी), न्यूजीलैंड (553 रन, नॉटिंघम) और फिर पाकिस्तान (556 रन, मुल्तान) ने भी ऐसे ही स्कोर खड़े किए थे, लेकिन तीनों ही बार जीत इंग्लैंड की हुई. इन आंकड़ों से साफ है कि इंग्लैंड बड़े स्कोर के बावजूद मैच निकालने का माद्दा रखता है.

भारतीय गेंदबाजों ने भी किया पलटवार

ऐसे में भारत की 587 रनों की पहली पारी उतनी सुकूनदायक नहीं कही जा सकती. हां, यह जरूर कहा जा सकता है कि गेंदबाजों ने शुरुआती झटकों से भारत की उम्मीदें बरकरार रखी हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम सिर्फ 77 रन पर अपने 3 अहम विकेट गंवा चुकी थी. आकाश दीप ने बेन डकेट और ऑली पोप को लगातार गेंदों पर आउट किया, वहीं मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को चलता किया.

अब तीसरे दिन भारत के पास इतिहास को बदलने का सुनहरा मौका है. अगर भारतीय गेंदबाज दबाव बनाए रख सके और इंग्लैंड को फॉलोऑन के करीब ले जा सके, तो एजबेस्टन में पहली टेस्ट जीत की कहानी लिखी जा सकती है. लेकिन इंग्लैंड की हालिया रेकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया को किसी भी हाल में ढील नहीं देनी होगी.

इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

सर जडेजा ने तोड़ दी BCCI की गाइडलाइन, लेकिन खुश है बोर्ड; सजा तो दूर की बात, जानें ऐसा क्या कर दिया

आम नहीं कैप्टन गिल का दोहरा शतक, इन 12 रिकॉर्ड्स को तोड़कर प्रिंस ने साबित की काबिलियत, देखें एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >