IndA vs AusA: सुदर्शन और देवदत्त ने कराई भारत ए की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ए के लिए 200 से ज्यादा का लक्ष्य

IndA vs AusA: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रहे पहले अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक बनाया. साईं ने 103 रन की पारी खेलते हुए भारत ए को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले अभ्यास टेस्ट मैच में आज तीसरा दिन है.

IndA vs AusA: भारत ए के पहली पारी में फिसलने के बाद टीम ने दूसरी पारी में वापसी की है. मैच के दूसरे दिन साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच 177 रन की साझेदारी हुई. कल के स्कोर 2 विकेट पर 207 रन से आगे खेलते हुए आज तीसरे दिन साईं ने शतक लगाया. 200 गेंद पर 103 रन की पारी खेलकर साईं सुदर्शन ने भारतीय पारी को संभाला. आज भारतीय पारी में 19 रन जोड़कर सुदर्शन 226 के स्कोर पर टॉड मर्फी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इंडिया ए टीम में अपनी उपयोगिता सिद्ध करते हुए देवदत्त ने भी 88 रन का पारी खेली. शतक के नजदीक पहुंचे देवदत्त भी टॉड मर्फी की गेंद पर 229 के स्कोर पर एलबीडब्लू हो गए. इसके बाद भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. ईशान किशन ने जरूर कुछ हाथ दिखाए और 32 रन बनाए. लेकिन भारत की पूरी टीम लंच तक 312 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 

यह भी पढ़ें: Cricket: ईश्वर के साथ बल्ले की भी पूजा करता है ये खिलाड़ी, अन्य क्रिकेटर्स का दीवाली सेलीब्रेशन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए पहली पारी में 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम ने 88 रन की महत्वपूर्ण लीड ली . कप्तान मेकस्वीनी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए थे. भारत की तरफ से मुकेश कुमार ने 6 विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया ए को बड़ी लीड लेने से रोक दिया था. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली टीम पहली पारी में 156 रन पर ही आउट हो गई थी. ऋतुराज स्वयं भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ही एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 36 रन बनाए और वे टॉप स्कोरर रहे थे. अन्य सभी 25 के स्कोर से पहले चलते बने थे. भारत के 8 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे थे. ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की पारी को तहस नहस कर दिया था.

भारत ए ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए को 204 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरी पारी में अब तक 1 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं. सैम कोन्टास 16 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने. भारतीय ए टीम के कई खिलाड़ी भारत की सीनियर टीम का हिस्सा भी हैं. आने वाले 22 नवंबर से शुरू होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी उनकी तैयारियों को परखने के लिहाज से भारतीय टीम मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी. अभिमन्यु ईश्वरन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा 18 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, और खलील अहमद को भी शामिल किया गया है.  

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: फैंस की डिमांड पर विराट कोहली ने बीच मैदान में किया डांस, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा और डेरिल मिशेल के बीच तीखी नोकझोंक, कुछ देर के लिए रुका खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >