तीसरी सबसे तेज सेंचुरी, जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, द. अफ्रीका के खिलाफ धुआंधार पारी से मचाया तहलका

IND W vs SA W Jemimah Rodrigues Record Century: भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में 89 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक जमाया और गिटार स्टाइल में बैट उठाकर जश्न मनाया. उन्होंने 101 गेंदों में 123 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था, जिससे भारत ने 50 ओवर में 337 रन बनाए.

IND W vs SA W Jemimah Rodrigues Record Century: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में शानदार शतक जमाया. 7 मई, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में  खेले गए मैच में जेमिमा ने सिर्फ 89 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसकी बदौलत भारत को एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ने में मदद मिली. यह जेमिमा का दूसरा शतक है. अपने दूसरे वनडे शतक का जश्न शानदार अंदाज में बैट को गिटार की तरह बजाकर जश्न मनाया. जेमिमा ने 101 गेंदों पर 123 रन की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया, जिसकी बदौलत भारत ने 50 ओवर में 337 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज किए. 

शतक पूरा करने के बाद, जेमिमा ने अपना हेलमेट उतारा और ड्रेसिंग रूम की तरफ़ उड़ते हुए किस किया. इसके बाद उन्होंने गिटार की तरह अपना बल्ला थामा और जश्न मनाया. 2025 में यह दूसरी बार था जब जेमिमा ने जश्न मनाया, इससे पहले जनवरी में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया था, तब भी उन्होंने इसी तरह जश्न मनाया था. 

इस शतक के साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक शतक लगाने वाली सातवीं भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना 10 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद मिताली राज ने 7, हरमनप्रीत कौर ने 6, पूनम राउत ने 3, जबकि जया शर्मा, थिरुश कामिनी और अब जेमिमाह रोड्रिग्स ने 2-2 शतक लगाए हैं. 

जेमिमा के शतक के कुछ अन्य रिकॉर्ड

जेमिमा का शतक कुछ अन्य मायनों में भी खास रहा है. उनका शतक भारतीय महिला क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज वनडे शतक है. स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 2025 में मात्र 70 गेंदों में, हरमनप्रीत कौर ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में और जेमिमाह रोड्रिग्स ने 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 89 गेंदों में शतक जड़कर तेज शतकों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, उनसे पहले स्मृति मंधाना ने 2018 में 136 रन बनाए थे.  

भारत बनाम द. अफ्रीका मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो प्रतीक रावल, हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर के सस्ते में आउट हो गईं. इसके बाद जेमिमा भारत को मुश्किल दौर से बाहर होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरीं. भारत 18 रन पर 2 विकेट खोकर और बाद में 50 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था, तभी जेमिमाह ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर टीम में वापसी की. इस जोड़ी ने 88 रन की साझेदारी करके भारत को उबारा, लेकिन स्मृति 63 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गईं.

जेमिमाह ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया. इसके बाद उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ 122 रनों की साझेदारी की. दीप्ति ने भी 84 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई. जेमिमाह 43वें ओवर में मासाबाता क्लास का शिकार बनीं. अंत में दीप्ति ने ऋचा घोष (12 गेंदों में 20 रन) के साथ मिलकर 50 ओवरों में 337 रन बनाए दिया. यह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है.

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को भी कुछ शुरुआती झटके लगे. लेकिन खबर लिखे जाने तक उसने 30 ओवर में 160 रन बना लिए हैं.  

IPL 2025 पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बड़ा असर, एयरपोर्ट हुए बंद, इन टीमों के मैचों पर संकट

CSK के खिलाफ मैच के लिए KKR का बड़ा फैसला, महिलाओं के सम्मान में करेगी यह पहल

हार-जीत के बाद हार्दिक पांड्या एंड टीम और आशीष नेहरा पर जुर्माना, BCCI ने इस वजह से दिया दंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >