भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार जीती टी20 सीरीज, राधा यादव ने ढाया कहर

IND W vs ENG W 4th T20I: भारतीय महिला टीम ने चौथा टी20 जीतकर पहली बार इंग्लैंड में टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया. मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के 126 रन के लक्ष्य को भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर हासिल किया. राधा यादव ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

IND W vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेटरों का ही जलवा दिख रहा है. अंडर 19 टीम के बाद महिला टीम ने सीरीज पर कब्जा जमाया है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में इंडियन वीमेंस टीम का चौथा मैच जीतकर पहली बार इंग्लैंड में टी20 शृंखला जीतने का इतिहास रचा है. इस सीरीज का आखिरी मैच 12 जुलााई को 12 जुलाई को खेला जाएगा. 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए, जिसे भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय गेंदबाज राधा यादव की फिरकी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज लट्टू की तरह नाचीं, उन्होंने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 2 विकेट, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 

चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही. पावरप्ले में ही टीम ने 38 रन पर दो विकेट गंवा दिए. भारत की स्पिन जोड़ी राधा यादव और एन श्री चरणी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को बुरी तरह परेशान किया. इन दोनों ने मिलकर आठ ओवर में सिर्फ 45 रन देकर चार विकेट चटकाए और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 25 रन से ज्यादा नहीं बना सका. इंग्लैंड की पूरी पारी 20 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन तक ही पहुंच पाई, जिसमें सोफिया डंकले ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि कप्तान ब्यूमोंट ने 20, ऐलिस कैप्सी ने 18 और पेज स्कोलफील्ड ने 16 रनों का योगदान दिया. पारी के अंत में सोफी एक्लेस्टोन ने दो छक्कों और एक चौके की मदद से स्कोर को थोड़ा संभाला.

भारतीय ओपनर्स ने रखी जीत की नींव 

127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले 7 ओवर में 56 रन जोड़े और जीत की मजबूत नींव रखी. मंधाना ने 31 गेंदों में 32 जबकि शेफाली ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (26 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 24 रन) ने संयम से खेलते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. भारत ने 17 ओवर में ही मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया और 18 गेंदें शेष रहते सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया.

इंग्लैंड के लिए अब सिर्फ सम्मान बचाने का मौका 

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब 12 जुलाई को होने वाला अंतिम मुकाबला सिर्फ औपचारिकता भर रह गया है, जिसे जीतकर इंग्लैंड अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगा. इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाजों ने दबदबा बनाया तो बल्लेबाजों ने उसे बखूबी अंजाम तक पहुंचाया. खासतौर पर स्पिन विभाग की धार ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह जकड़ लिया, जिससे वे कभी भी मैच में पैर नहीं जमा पाए. भारतीय टीम 2006 से इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेल रही है और पहली बार उसने 2 या उससे ज्यादा मैचों की शृंखला जीती है. 

काव्या मारन की टीम को ‘धमकी’; पुलिस ने की कार्रवाई- HCA अध्यक्ष जगन मोहन समेत चार CID हिरासत में

किस-किस भारतीय कप्तान को लॉर्ड्स में मिली जीत, क्या गिल रच सकते हैं इतिहास!

ऋषभ पंत ने ड्यूक्स गेंद की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, क्या कहा जानिए?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >