IND-W vs AUS-W: हरमनप्रीत कौर की तूफानी फिफ्टी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रन का लक्ष्य

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मुकाबले जीतकर अजेय बना हुआ है.

IND-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला रविवार (28 जून) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 170 रन बनाए. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत दर्ज करना होगा.

भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी की. शेफाली पहले विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुईं. इस पारी में शेफाली ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए. शेफाली के आउट होने के बाद 83 के स्कोर पर मंधाना भी आउट हो गई. मंधाना ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला. जेमिमा 28 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी पारी खेली. हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाते हुए टीम के स्कोर तक 170 रन तक पहुंचाया. हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 2 विकेट लिए.

भारत के लिए निर्णायक मुकाबला

भारतीय महिला टीम ने 4 मैचों में 3 जीत के साथ ग्रुप में दूसरे पायदान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है. उसने अपने सभी चार मुकाबले जीतकर न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल कर रखा है. आज का मुकाबला भारतीय टीम का काफी निर्णायक है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारे लिए यह काफी अहम मैच है, इसलिए हमने खुलकर बल्लेबाजी करने का सोचा है. टीम में एक बदलाव है. नंदनी की जगह क्रांति वापस आई हैं. ऐसी पिचें उन्हें काफी सूट करती हैं. यह एक नया दिन है और हमारा दिमाग भी पूरी तरह ताजा है. आज मैदान पर जाकर खेल का आनंद लेने का दिन है.”

हरमनप्रीत के इस बयान से साफ है कि भारतीय टीम बिना किसी अतिरिक्त दबाव के सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, क्या इंग्लैंड दौरे पर पूरा होगा वैभव सूर्यवंशी का सपना?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >