ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीली नहीं गुलाबी जर्सी में उतरी टीम इंडिया, वजह है बेहद खास

IND-W vs AUS-W 3rd ODI Team India in Pink Jersey: भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नीली जर्सी नहीं बल्कि गुलाबी ड्रेस में उतरी. तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया बेहद खास संदेश के साथ इस बदलाव को लेकर आई है.

IND-W vs AUS-W 3rd ODI Team India in Pink Jersey: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार, 20 सितंबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला अरुण जेटली मैदान नई दिल्ली में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय महिला टीम एक नए रूप में नजर आएगी. दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच में अपनी नीली जर्सी की बजाय पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतर रही है. लेकिन इसके पीछे बीसीसीआई और टीम इंडिया की एक खास मुहिम है. जागरूकता फैलाने के लिए यह पहल बीसीसीआई ने एसबीआई लाइफ के साथ मिलकर की है.

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए गुलाबी जर्सी पहनाने का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना है. टॉस के वक्त भारतीय कप्तान हरमनप्रीत गुलाबी टीशर्ट में ही टॉस के लिए आईं. वहीं मैच से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में इसकी अहमियत बताई. उन्होंने कहा, “हम रोज अनिश्चितताओं के लिए ट्रेनिंग करते हैं और यह जर्सी हमें याद दिलाती है कि हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए. आइए, ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन को मासिक रूटीन बनाएं और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ खड़े हों.”

टीम इंडिया पहले भी दिखा चुकी है संदेश

ऑलराउंडर स्नेह राणा ने भी कप्तान की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “यह पिंक जर्सी सिर्फ रंग बदलने का प्रतीक नहीं है. यह जीवन बचाने वाली आदत बनाने की पुकार है. आइए, हम सब मिलकर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ें और खुद को जीवन का आलिंगन दें.” यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने जर्सी के जरिए कोई सामाजिक संदेश दिया हो. पुरुष टीम ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपनी मांओं के नाम वाली जर्सी पहनी थी. वहीं, 2019 में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैमोफ्लाज कैप पहनी थी.

सीरीज का हाल

वहीं तीन मैचों की सीरीज़ इस समय 1-1 से बराबरी पर है. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था. लेकिन दूसरे वनडे में भारत ने शानदार वापसी की. स्मृति मंधाना की शतकीय पारी और मजबूत गेंदबाजी ने टीम को 102 रनों से जीत दिलाई. यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत थी. अब शनिवार का मुकाबला भारत के लिए वर्ल्ड कप 2025 की तैयारी का अंतिम अभ्यास होगा. वैसे भारत अगर यह सीरीज जीतता है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली वनडे सीरीज विन होगी. और वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम जरूर इस आत्मविश्वास भरी जीत हासिल करना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें:-

उसे मर्द मानता हूं जो… अफरीदी की चुनौती पर इरफान पठान ने पट्ट से दिया जवाब, IND vs PAK मैच से पहले फिर छिड़ी जंग

पाक टीम को नो हैंडशेक और कराची वाले इस खिलाड़ी को झप्पी, सूर्यकुमार का ये अंदाज देख जल-भुन गया पाकिस्तान

IND vs PAK सुपर-4 मुकाबले से पहले सुर्यकुमार ने भरी हुंकार, बिना नाम लिए 4 शब्दों में कह दी सारी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >