IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 4: वेस्टइंडीज ने दूसरे और अंतिम टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए है. टीम को जीत के लिए अब 58 रनों की जरूरत है. भारतीय टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी थी. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 115 रन और शाई होप ने 103 रन की पारी खेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया. इसके बार जस्टीन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन का योगदान देने के अलावा आखिरी विकेट के लिए जेडेन सील्स (32) के साथ 79 रन की साझेदारी कर बढ़त को 100 रन के पार पहुंचा दिया. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों को खूब छकाया. भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुतराह ने तीन-तीन विकेट लिये. मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले और रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 4: टीम इंडिया जीत से 58 रन दूर, आखिरी दिन होगा फैसला

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट लाइव
Copied link
IIND vs WI Highlights, 2nd Test Day 4: भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने को दिया. अब आज चौथे दिन वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बना लिए और भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 63 रन बना लिए. अब भारत को जीत के लिए 58 रनों की जरूरत है.