IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 3: तीसरे दिन कैंपबेल और होप ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज फिर भी भारत से 97 रन पीछे

IND vs WI Live Score, 2nd Test Day 3: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने 518 रन बनाए है. तीसरे दिन का खेल जारी है.

IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 3: पहली पारी में सिर्फ 248 रनों पर आउट होने के बाद, वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने के लिए कहा गया. दूसरी पारी में भारत ने तीसरे दिन दो विकेट जल्दी निकाल लिए, लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और साई होप की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया और अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक यह जोड़ी क्रीज पर है और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 173 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के सिर्फ 17 रन के स्कोर पर उन्होंने टैगेनरीन चंद्रपॉल का विकेट गंवा दिया. अपने एक सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद, एलिक अथानाजे और जॉन कैंपबेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की साझेदारी केवल 18 रनों की रही. इसके बाद शाई होप क्रीज पर आए और कैंपबेल के साथ पारी को काफी आगे ले गए. दोनों ने मिलकर 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की, जो सीरीज में मेहमान टीम के लिए पहली बार इतनी बड़ी साझेदारी है. बुमराह के आने का भी दोनों बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने जबरदस्त धैर्य और जज्बा दिखाया. शाई होप ने 31 पारियों के बाद टेस्ट अर्धशतक बनाया, जबकि जॉन कैंपबेल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे. दोनों ने 138 रनों की साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल 173/2 पर समाप्त किया और अभी भी भारत के स्कोर से 97 रन पीछे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >