IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 2: दूसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 140/4 पर रोका

IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 2: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने 140 रन बनाए और अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. भारत ने अपनी पारी 518/5 पर घोषित की और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी के कारण मेहमान टीम को रन बनाने से रोके रखा.

IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 2: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला चल रहा है. मैच का पहला और दूसरा दिन भारत के ही नाम रहा. दूसरे दिन भारत ने 518/5 पर अपनी पारी घोषित की और मेहमान टीम के चार विकेट झटक लिए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज 4 विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सका. भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा साबित हुए. उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. एक विकेट कुलदीप यादव ने अपने नाम किया. भारत की बल्लेबाजी शानदार रही. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर आउट हुए और कप्तान शुभमन गिल ने एक और टेस्ट शतक जड़ा. गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >