भारत ने जीत के साथ दिया कोच गंभीर को बर्थडे गिफ्ट, IND vs WI मैच में वेस्टइंडीज को मिली 7 विकेट से मात

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दो टेस्ट मैच की सीरीज अपने नाम कर ली है. दिल्ली में मिली इस जीत के साथ टीम ने कोच गौतम गंभीर को बर्थडे गिफ्ट दिया है. टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीतकर अपने नाम किया.

आज (14 अक्टूबर) को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपना बर्थडे मना रहे हैं. इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का भी रिजल्ट आ गया है. भारत ने 7 विकेट से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. भारत की इस जीत के साथ कोच गंभीर को एक शानदार बर्थडे गिफ्ट मिल गया है. मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रन की जरुरत थी. क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे केएल राहुल (KL Rahul) और साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), लेकिन साई 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भी सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद भी एक छोर पर केएल राहुल टीके रहे और अपनी फिफ्टी के साथ टीम को जीत तक ले गए. विंडीज के खिलाफ इस जीत से अच्छा कोई दूसरा गिफ्ट शायद नहीं होगा कोच गौतम गंभीर को जन्मदिन पर देने के लिए.

गंभीर को जीत से मिला गिफ्ट

भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है. दो मैच की इस सीरीज को जीतकर टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया है. खास बात यह है कि टीम इंडिया ने इस सीरीज को भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के बर्थडे वाले दिन जीता है. गिल एंड कंपनी की यह जीत कोच गंभीर के लिए बर्थडे का एक बड़ा गिफ्ट है. टीम इंडिया ने मैच के आखिरी दिन 58 रन एक घंटे के अंदर बनाकर इस मैच पर कब्जा जमाया.

भारत को मिला 121 रन का लक्ष्य 

वेस्टइंडीज टीम ने दूसरी पारी में जॉन कैंपबेल और शाई होप के शतक की बदौलत 390 रन बनाए. जिसके बाद 121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे. क्रीज पर केएल राहुल और साई सुदर्शन मौजूद थे. इसके बाद अंतिम दिन 9 विकेट हाथ में लेकर भारत 58 रन के बचे हुए लक्ष्य को हासिल करने उतरी. लेकिन दिन की शुरुआत में जल्द ही भारत को दो झटके लग गए. जिसमें साई सुदर्शन 39 रन और कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन दूसरे छोर पर खड़े राहुल ने अपनी फिफ्टी के साथ इस मैच को भी टीम इंडिया की झोली में डाल लिया.

ये भी पढ़ें-

IND vs WI Highlights, 2nd Test: टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से दी मात

उसने आईपीएल और टेस्ट में… पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >