IND vs SA: इरफान पठान और डेल स्टेन की भविष्यवाणी, टी20 सीरीज में कौन सी टीम मारेगी बाजी, देखें Video

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरु होगी. इस टी20 सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली गई. जिसमें वनडे सीरीज पर भारत का कब्जा रहा और टेस्ट में साउथ अफ्रीका को जीत मिली. अब टी20 सीरीज को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच कल(9 दिसंबर) से टी20 सीरीज का आगाज होगा. यह सीरीज पांच मैचों की होगी, जिसका पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) और डेल स्टेन (Dale steyn) ने अपनी-अपनी भविष्यवाणी की है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में बताया है कि कौन सी टीम टी20 सीरीज जीतेगी. इसके अलावा किस गेंदबाज को सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट मिलेंगे और कौन सा बल्लेबाज रनों का अंबार लगाएगा. (Irfan Pathan and Dale Steyn Prediction on IND vs SA T20 Series).

IND vs SA सीरीज पर इरफान पठान की भविष्यवाणी

स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान से जब सवाल किया गया कि कौन सी टीम टी20 सीरीज को जीतेगी तो उन्होंने कहा कि मुझे लगात है कि भारत को जीतना चाहिए, 3-2 से भारत जीतेगा. लेकिन यह ज्यादा भी हो सकता है.लेकिन 3-2 भारत के लिए परफेक्ट है. इसके बाद इरफान से टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का सवाल पूछा गया तो पूर्व क्रिकेटर ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि इस सीरीज में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा विकेटों के मामले में मैं वरुण चक्रवर्ती के साथ जाउंगा. इसी वीडियो में आगे इरफान पठान से एक और सवाल किया गया जिसमें उनसे पूछा गया कि किस बल्लेबाज के बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनेंगे जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल चाहता है कि अभिषेक शर्मा रन बनाए और जो उनका फॉर्म है वो उसको बरकरार रखें.

डेल स्टेन ने बताया किसका होगा सीरीज में दबदबा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भविष्यवाणी की है. स्टेन ने सबसे पहले इस सवाल का जवाब दिया कि किस टीम को टी20 सीरीज में जीत मिलेगी. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुसार 3-2 से साउथ अफ्रीका इस सीरीज को अपने नाम करेगी. वहीं आगे वीडियों में जब उनसे सबसे ज्यादा विकेट लेगे वाले गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो पूर्व क्रिकेटर बोले उनको लगता है कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करेंगे. इसके बाद उन्होंने इस वीडियो में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात की और बताया कि उनके अनुसार अभिषेक शर्मा वो बल्लेबाज हो सकते हैं जो सबसे ज्यादा रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA Live Streaming: इस चैनल पर देख सकेंगे भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज, जानें पूरी डिटेल

बस में अभिषेक और गिल की मस्ती, टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंचे टीम इंडिया, देखें Viral Video

Video: लंदन के लिए रवाना हुए विराट कोहली, भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे में दी शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >