Asia Cup 2025: अगर टीम इंडिया ने भी IND vs PAK मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो क्या होगा?

What if India boycotts Asia Cup 2025 match vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला रविवार 14 सितंबर को होना है. लेकिन इसके बॉयकॉट की मांग उठ रही है. ऐसे में अगर टीम इंडिया इसे खेलने से मना कर दे, तो क्या होगा?

What if India boycott Asia Cup 2025 match vs Pakistan: एशिया कप 2025 में जारी आठ टीमों के घमासान में सभी टीम कम से कम एक-एक मैच खेल चुकी हैं. 9 सितंबर से शुरू हुए टूर्नामेंट में 6 दिन और छह मुकाबलों के इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट का वह दिन आ ही गया है, जब भारत और पाकिस्तान भिड़ने वाले हैं. रविवार, 14 सितंबर को ग्रुप-ए के मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. भारत और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप ए में हैं. दोनों ही अपने-अपने पहले मैच जीतकर आत्मविश्वास के सातवें आसमान पर हैं. लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान के बीत इस मैच के बॉयकॉट की मांग जोर शोर से चल रही है. अगर भारतीय टीम भी इस मैच को खेलने से मना कर दे, तो क्या होगा? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो आइये जानते हैं ऐसी परिस्थिति में क्या होगा? 

भारतीय टीम अपने पिछले मैच में मेजबान यूएई को 9 विकेट से हराकर आ रही है, जिसमें उसने 58 रनों के मामूली लक्ष्य को केवल 4.3 ओवर में हासिल कर लिया था. वहीं पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में ओमान को 93 रन से मात दी थी. भारत पाकिस्तान के बीच यह मैच पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चले ऑपरेशन सिंदूर के साए में चल रहा है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के ऊपर काफी दबाव है. आम क्रिकेट प्रशंसकों के साथ ही राजनेताओं ने भी इस पर अपना रोष जताया है. 

अगर भारत ने खेलने से मना किया तो क्या होगा?

ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करती है, तो इसे फॉरफिट (forfeit) माना जाएगा. ऐसे में मैच के अंक पाकिस्तान को दिए जाएंगे. इस स्थिति में पाकिस्तान ग्रुप-ए अंक तालिका में भारत को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएगा. इसी तरह, अगर सुपर-4 में भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो भी यही नियम लागू होगा. वहीं अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं और भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार करता है, तो ACC के नियमों के मुताबिक पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

इंडिया चैंपियंस पहले भी कर चुका है ऐसा

विश्व चैपियंशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था. इस वजह से पाक टीम को लीग स्टेज में वाकओवर मिला था. इसके बाद सेमीफाइनल में भी भारत ने न खेलने का फैसला किया था, जिसके बाद उसे फाइनल में सीधा प्रवेश मिल गया था. हालांकि वहां उसे दक्षिण अफ्रीका ने हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.  

गौरतलब है कि कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर समय-समय पर पाकिस्तान से मुकाबले से परहेज करने की बात कह चुके हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सदस्य बार-बार यह साफ कर चुके हैं कि आईसीसी (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के टूर्नामेंट्स में नियमों के तहत पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही होगा. वहीं भारतीय सरकार भी इस बात पर अडिग रही है कि बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो सकते हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज की अनुमति नहीं है. फिर भी, कई फैंस और विशेषज्ञों ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला न खेलने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें:-

सेंड ऑफ को ऑफेंड ऑफ करेंगे शुभमन गिल, ‘डेब्यू मैच’ में प्रिंस के पास बदला लेने का मौका

Asia Cup 2025: आकाश चोपड़ा ने चुनी IND vs PAK कंबाइंड इलेवन, लेकिन खिलाड़ियों का नाम में कर दिया खेल

पाकिस्तान के खिलाफ जीत- सूर्या का बर्थडे गिफ्ट, 30 की उम्र में डेब्यू करने वाले स्काई के क्रिकेट करियर पर एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >