IND vs PAK: विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो हो रहा वायरल, किंग कोहली को दिया था जीत का ये मंत्र

IND vs PAK: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तान को हरा दिया. भारत की जीत और विराट कोहली के शतक का जश्न पूरा देश मना रहा. इस बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल होने लगा.

IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकार भारत को ये जीत दिलाई. विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट के 51वें वनडे शतक की सराहना की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने पति पर प्यार लुटाया. इस बीच एक्स पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये वीडियो तब का है, जब विराट, अनुष्का और अपने दोनों बच्चे अकाय-वामिका के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन गए थे. वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा था, ‘हम साधना करके लोगों को प्रसन्नता दे रहे हैं, प्रसन्नता ही तो दे रहे हैं और ये पूरे भारत को प्रसन्नता एक खेल में देते हैं. अगर ये विजयी हुए तो हमारे पूरे भारत में पटाखे छुटाए जाते हैं. ये अपने अभ्यास में रहें और इनका यही भजन है कि अपने अभ्यास को पुष्ट करें, भले वो खेल है लेकिन पूरे भारत को आनंद प्राप्त होता है, इनके विजयी होने पर. अपने- अपने लक्ष्य को अगर हम दृढ़ता से निभाएं तो हम अपनी जगह उन्नति को प्राप्त होंगे और ये अपनी जगह उन्नति को प्राप्त होंगे. दोनों एक ही जगह पहुंचेंगे क्योंकि यह परमात्मा के इस विश्व में इस भाव से रह रहे हैं, हम इस भाव से रह रहे हैं तो सेवा वो भी है और सेवा यह भी है.’ गौरतलब है कि विराट और अनुष्का दो बार प्रेमानंद जी महाराज से मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, भारत की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >