क्या Asia Cup में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए? मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिया ऐसा जवाब

Mohammad Azharuddin on IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अब 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होगा, जहां भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत-पाक मैच को लेकर उठी शंकाओं और प्रतिक्रियाओं पर अपनी राय दी है. उन्होंने WCL से भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापसी और इंग्लैंड टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी बात की।.

Mohammad Azharuddin on IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप को लेकर अब हर तरह की शंका का समाधान हो चुका है. यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा. तमाम अड़चनों के बाद भारत-पाकिस्तान इसके लिए तैयार हुए हैं. दोनों चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में रखे गए हैं. ग्रुप ए में इंडिया पाकिस्तान के साथ यूएई और ओमान हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल  के अनुसार हाई वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ेंगे. भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने या न होने को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. अब पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस समय क्रिकेट से जुड़े कुछ सबसे चर्चित मुद्दों पर अपनी राय रखी है. उन्होंने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला, वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भारतीय दिग्गजों का नाम वापस लेना और मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन पर अपनी बात रखी.

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के तहत आयोजित एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि या तो सब कुछ होना चाहिए, या कुछ भी नहीं होना चाहिए. अगर आप द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं, तो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी नहीं खेलने चाहिए, मेरा मानना यही है. लेकिन जो सरकार और बोर्ड तय करेंगे वही होगा.” यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से स्थगित है और खेल संबंधों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

पूर्व कप्तान ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय दिग्गजों के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से हटने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “वेटरन्स लीग आधिकारिक नहीं है, यह न ही ICC और न ही BCCI द्वारा मान्यता प्राप्त है, यह एक निजी आयोजन है. लेकिन एशिया कप ACC द्वारा संचालित एक टूर्नामेंट है.” 

मैनचेस्टर टेस्ट में कैसा रही टीम इंडिया

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा, “बॉलिंग अच्छी नहीं रही, और बैटिंग में भी उन्हें और रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट में ऐसा हो जाता है.” भारत की पहली पारी में 358 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन ठोक दिए, जिससे टीम इंडिया दबाव में आ गई.

हालांकि, अजहर ने भारत की दूसरी पारी के प्रयासों की सराहना की, जिसमें टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 174/2 पर थी और अब भी 137 रन पीछे है. उन्होंने आशावादी लहजे में कहा, “आज राहुल (केएल) और गिल (शुभमन) दोनों ने बहुत अच्छा खेला. उम्मीद है कि वे बड़े स्कोर बनाएंगे.” भारत रविवार को मैनचेस्टर में टेस्ट के पांचवें दिन फिर से बल्लेबाजी शुरू करेगा, जहां शुभमन गिल 78 और केएल राहुल 87 रन पर नाबाद हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम शुरुआती विकेटों की तलाश में रहेगी.

ये भी पढ़ें:-

आखिरी ओवर में 7 रन की थी जरूरत, फिर मैट हेनरी ने किया कमाल, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया, देखें वीडियो

धवन और यूसुफ की मेहनत पर इरफान पठान ने फेरा पानी, आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया से ऐसे हार गया भारत

अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने पर क्या बोले जो रूट, आप भी जान लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >