‘रोक सको तो रोक लो’, भारत पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का चैलेंज, Video

IND vs PAK: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप ए के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर शानदार शुरुआत की है. अब उसका दूसरा मैच पाकिस्तान से होना है. 23 फरवरी, रविवार को होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा ने हुंकार भरी है.

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बांग्लादेश को हराकर जबरदस्त शुरुआत की है. दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को खेल के हर मोर्च पर परास्त किया. 229 रन के लक्ष्य को भारत ने शुभमन गिल के शतक की बदौलत 46.3 ओवर में 231 रन बनाकर हासिल कर लिया. अब इस जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा. चिर परिचित प्रतिद्वद्वी से मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हुंकार भरी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पहली जीत के क्रम को ही आगे बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि रोक सको तो रोक लो.  Champions Trophy 2025.

चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में रोहित ने कहा, “2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद न मैं रुका न इस टीम के साथ जीतने का जुनून. तैयारी पूरी फिर से चैंपियंस बनने के लिए. रोक सको तो रोक लो.” वीडियो में भारत की 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम को दर्शाया गया है. इसमें रोहित शर्मा और शिखर धवन समेत अन्य खिलाड़ी भी देखे जा सकते हैं. 

भारत का अगला मैच दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी, रविवार को होना है. यह मैच दोनों टीमों के बीच 496 दिन बाद होने जा रहा है. आखिरी बार भारत पाकिस्तान 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद में भिड़े थे. विश्वकप के इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. हालांकि आईसीसी के चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों की भिड़ंत भारत के पक्ष में नहीं गया था. इंग्लैंड में 2017 में हुए फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था. 

भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि भारत 2 बार ही जीत पाया है. जबकि दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल वनडे मैचों का हिसाब करें तो अब तक खेले गए 137 मैचों में पाकिस्तान ने 73 बार जीत दर्ज की है, तो भारत को 57 बार जीत मिली है. ऐसे में आंकड़े पाकिस्तान का ही फेवर करते हैं. अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग में कौन बाजी मारता है. भारत इस जीत के साथ पाकिस्तान को बाहर तो करेगा ही सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लेगा, क्योंकि पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हारकर ग्रुप ए में चौथे नंबर पर है. 

इसे भी पढ़ें: पहली जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किस नंबर पर है भारत और कहां खड़ा है पाकिस्तान

इसे भी पढ़ें: भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >