भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

IND vs PAK: Champions Trophy 2025 से पहले पांच टीमें प्रैक्टिस वार्म मैच खेलेंगी. इनमें से तीन मैच पाकिस्तान ही खेलेगा. लेकिन भारत एक भी वार्म मैच नहीं खेल रहा.

IND vs PAK: Champions Trophy 2025 में भाग लेने वाली आठ टीमों में से केवल पांच टीमें 19 फरवरी को लाहौर में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच खेलेंगी. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पांच टीमें हैं जो अभ्यास मैचों में भाग लेंगी. लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वैसी टीमें हैं, जो अभ्यास मैच नहीं खेल रही हैं.

पाकिस्तान अकेली वैसी टीम होगी जो तीन अभ्यास मैच खेलेगी. एक रणनीतिक कदम उठाते हुए, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभ्यास मुकाबलों के लिए तीन अलग-अलग पाकिस्तान शाहीन टीमों की घोषणा की है. शादाब खान 14 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की अगुआई करेंगे. 17 फरवरी को शाहीन दो स्थानों पर मैदान में उतरेंगे-मोहम्मद हुरैरा कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि मोहम्मद हारिस दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ टीम की अगुआई करेंगे. 

अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश 14 और 17 फरवरी को मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि अफगानिस्तान 16 फरवरी को न्यूजीलैंड से भी भिड़ेगा. ये मुकाबले टीमों के लिए हाई वोस्टेज मुकाबले वाले टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अपने फॉर्म को बेहतर बनाने का आखिरी मौका होंगे. 16 फरवरी को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कराची में होगा, जो इस भव्य टूर्नामेंट के लिए मंच तैयार करेगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अभ्यास मैच के स्थान गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, नेशनल स्टेडियम, कराची और ICC क्रिकेट अकादमी, दुबई हैं. 

Champions Trophy 2025 में भारत का अभ्यास मैच क्यों नहीं? 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगा. BCCI ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि भारत पहले से ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहा है जो बुधवार को ही समाप्त हुई है. इसके बाद भारतीय टीम शनिवार 15 फरवरी को दुबई पहुंचेगी. इसी वजह से इंग्लैंड भी कोई अभ्यास मैच नहीं खेल रहा. वहीं ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका में दो मैचों की वनडे सीरीज शुक्रवार, 14 फरवरी को समाप्त होगी. ऐसे में यही तीन टीमें हैं, जो आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अभ्यास मैचों में हिस्सा नहीं ले रही हैं.

भारत के सभी मैच दुबई में होने हैं, टीम इंडिया ने आईसीसी के मुकाबलों के अलावा पाकिस्तान का सामना किसी द्वपक्षीय सीरीज में नहीं किया है. आखिरी बार भारत पाकिस्तान के बीच इस फॉर्मेट में भिड़ंत अक्टूबर 2023 में हुई थी. जबकि दुबई में 2018 में दोनों टीमें आपस में खेली थीं और तब भी भारत ने ही जीत हासिल की थी. हालांकि भारत के अभ्यास मैचों में हिस्सा न लेने के कारण विशेष समस्या भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि एशियाई देशों में विकेट का खेल लगभग समान ही है और भारत का दुबई के ग्राउंड पर रिकॉर्ड भी अच्छा है, उसने अब तक यहां 6 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 5 मैचों में जीत हासिल हुई है.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा कार्यक्रम

ICC Champions Trophy 2025 All Team Squads: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

ICC Champions Trophy 2025 वार्म मैचों का पूरा कार्यक्रम

14 फरवरी- पाकिस्तान शाहीन बनाम अफगानिस्तान, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर 2:30 PM IST

16 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान नेशनल स्टेडियम, कराची 2:30 PM IST

17 फरवरी- पाकिस्तान शाहीन बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची 2:30 PM IST

17 फरवरी- पाकिस्तान शाहीन बनाम बांग्लादेश, ICC क्रिकेट अकादमी, दुबई 2:30 PM IST

Champions Trophy 2025 से पहले वार्म-अप मैच कब होंगे?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वार्म-अप मैच 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2025 तक होंगे.

Champions Trophy 2025 से पहले वार्म-अप मैच किस समय शुरू होंगे?

सभी चार वार्म-अप मैच डे-नाइट होंगे. मैच भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरु होंगे.

Champions Trophy 2025 भारत में वार्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण कहां देख सकेंगे?

भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. स्टार स्पोर्ट्स चैनल ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए घर होंगे जो भारत में वार्म-अप मैच लाइव देखना चाहते हैं.

Champions Trophy 2025 के वार्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

डिज्नी+हॉटस्टार भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वार्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका हो या अमेरिका, चारों महाद्वीपों पर भारी एशिया, एक ही दिन में जमकर धोया

इसे भी पढ़ें: ‘किंग कोहली’ के पीछे पड़े ‘नॉट किंग शिंग’ बाबर आजम, क्या टूट जाएगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >