अगर पाकिस्तान नहीं माना ये बात तो नहीं होगा एशिया कप! BCCI ने दे दी साफ चेतावनी

IND vs PAK over Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पर अनिश्चितता बरकरार है. भारत टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन फिलहाल न शेड्यूल तय है, न स्थान. बीसीसीआई ने चेतावनी दी है कि अगर एसीसी की बैठक ढाका में होती है तो वह किसी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा.

IND vs PAK over Asia Cup 2025: एशिया कप को लेकर अच्छी सूचना नहीं है. इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक अगर ढाका में होती है, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा. एशिया कप, जो छह टीमों का टूर्नामेंट है और इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, उसका भविष्य अभी भी अनिश्चितता में है. भारत इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेज़बान है, लेकिन एसीसी ने अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल या स्थान घोषित नहीं किया है. चर्चाओं के मुताबिक सितंबर में टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना जताई जा रही है.

बैठक 24 जुलाई को ढाका में होने वाली है. लेकिन बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. हाल ही में बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से भारत का बांग्लादेश दौरा अगस्त 2025 से टालकर सितंबर 2026 में आयोजित करने का फैसला लिया है.

वहीं एसीसी के अध्यक्ष इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी हैं. सूत्रों के मुताबिक, नकवी इस बैठक को लेकर भारत पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई ने एसीसी अध्यक्ष से बैठक का स्थान बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई से कहा, “एशिया कप तभी हो सकता है जब बैठक का स्थान ढाका से बदला जाए. एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत पर बैठक को लेकर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं. हमने उनसे स्थान बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. अगर मोहसिन नकवी ढाका में बैठक करते हैं, तो बीसीसीआई किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा.”

अन्य देशों ने भी जताई आपत्ति

भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है. 2023 में भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद श्रीलंका को भारत के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू बनाया गया था. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी, लेकिन भारत ने वहां न जाकर अपने सभी मैच दुबई में खेले. हालांकि केवल भारत ही नहीं, बल्कि श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कथित तौर पर बैठक के स्थान को लेकर आपत्ति जताते हुए उसमें शामिल न होने का संकेत दिया है. विरोध बढ़ने के बावजूद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ढाका में बैठक कराने के फैसले पर कायम हैं.

बिना भारत के कोई निर्णय नहीं हो सकता

एसीसी के संविधान के मुताबिक, अगर ढाका में होने वाली बैठक में प्रमुख सदस्य बोर्ड शामिल नहीं होते हैं, तो वहां लिए गए फैसले वैध नहीं माने जाएंगे. रिपोर्टों के अनुसार, मोहसिन नकवी का बैठक का स्थल न बदलने पर अड़े रहना, भारत पर एशिया कप को लेकर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. अब मीटिंग में सिर्फ पांच दिन बचे हैं और आयोजन स्थल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, जिससे टूर्नामेंट पर अनिश्चितता छा गई है.

46 वर्षीय इमरान ताहिर ने मचाया तहलका, GSL में टीम को बनाया चैंपियन, तो इतने विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

‘भारत जब हारता है तो घबरा जाता है’, मोहम्मद कैफ की सलाह चौथे टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतरे भारत

नहीं बदलेगी ड्यूक बॉल की शेप, लेकिन बल्ले और उंगलियां टूटेंगी, मालिक का सुधार का आइडिया सुन कांप जाएंगे खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >