भारत ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला दुबई में खेला गया. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित करते हुए 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान की हार के बाद उनके कप्तान मोहम्मद रिजवान ने हार के कारणों पर चर्चा की.

IND vs PAK: रविवार को दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि उनकी टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. मेजबान पाकिस्तान को 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट में उनकी दूसरी हार थी. इस हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से पाकिस्तान लगभग बाहर हो गया. पाकिस्तान का भविष्य अब सोमवार को रावलपिंडी में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के मुकाबले पर निर्भर करेगा.

रिजवान से जब पूछा गया कि क्या उनकी टीम का सफर समाप्त हो गया है, तो उन्होंने साफ कहा, “हां, मैं कहूंगा कि यह खत्म हो गया है, यही सच्चाई है.” उन्होंने आगे कहा, “अब अगला मैच… बांग्लादेश न्यूजीलैंड के साथ क्या करता है, न्यूजीलैंड भारत के साथ क्या करता है – हमारी चैंपियंस ट्रॉफी इन सब पर निर्भर करती है. लेकिन मैं बतौर कप्तान यह पसंद नहीं करता.” पाकिस्तान भारत से हारने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी का ओपनिंग मैच भी न्यूजीलैंड के हाथों 60 रन से गंवा चुका है. मोहम्मद रिजवान ने कहा, “अगर यह हमारे हाथ में होता तो अलग बात थी. हम न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ अपनी हार को स्वीकार करते हैं, लेकिन दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना नहीं चाहते.”

हमने गलत शॉट खेले और हमारे विकेट गिरते गए

यह लगभग 30 वर्षों के बाद पाकिस्तान में आयोजित हो रहा पहला आईसीसी टूर्नामेंट है. इससे पहले पाकिस्तान ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के साथ मिलकर की थी. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया और अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रहा है.

इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन 241 रन पर ऑलआउट हो गया. स्लो विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिजवान (46) के बीच 104 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने की कोशिश की. मिडिल ऑर्डर में खुशदिल शाह (38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा. रिजवान ने माना, “हमारा मिडिल ऑर्डर पहले भी अच्छा खेल चुका है, अगर हम 270-280 बना पाते तो यह पिच के हिसाब से अच्छा स्कोर होता. मैंने साझेदारी बनाने की कोशिश की और समय भी लिया, लेकिन हमने गलत शॉट खेले और हमारे विकेट गिरते गए.”

हम इस हार से निराश हैं- मोहम्मद रिजवान

भारत ने विराट कोहली के नाबाद 100 रनों की बदौलत यह मुकाबला 45 गेंद शेष रहते आसानी से जीत लिया. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने 10 ओवर में 1/28 का बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए. रिजवान ने स्वीकार  करते हुए कहा, “हम इस हार से निराश हैं क्योंकि हार हमेशा मुश्किल होती है, कई सवाल खड़े करती है. अबरार अहमद की गेंदबाजी हमारे लिए सकारात्मक रही, लेकिन हमने तीनों विभागों में गलतियां कीं.”

हम वही गलतियां बार-बार कर रहे हैं

रिज़वान ने यह भी कहा कि टीम वही गलतियां दोहरा रही है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी हुई थीं.
“सच कहूं तो, हमने वही गलतियां की हैं जो पिछले तीन-चार मैचों से कर रहे हैं. हम इन पर काम कर रहे हैं, लेकिन हम इंसान हैं और गलतियां हो रही हैं. भारत ने शायद हमसे ज्यादा मेहनत की और ज्यादा बहादुरी दिखाई. हमने वह बहादुरी नहीं दिखाई और मैदान में कमजोर पड़ गए.”

अब पाकिस्तान के लिए आगे क्या?

2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराने वाली पाकिस्तान टीम अब गुरुवार को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. लेकिन सेमीफाइनल में पहु��चने के लिए उन्हें दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ आज सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच है, अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे तभी पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रह पाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

किंग कोहली का 51वां शतक, सपने में पाकिस्तान को डराएगी ये करारी हार!

Watch Video: ऐसे कौन आउट करता है भाई! हार्दिक ने बाबर आजम को दिखाया पवेलियन का रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >