Ind vs Pak, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला इस बार बेहद तनावपूर्ण माहौल में खेला गया. हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस दबाव को काफी बेहतर तरीके से झेला. भारत ने एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है. कप्तान सूर्यकुमार ने न तो टॉस के समय पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही मैच के बाद. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 131 रन बनाए और यह मुकाबला जीत लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. सूर्या भारत की ओर से सबसे ज्यादा 47 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
Ind vs Pak, Asia Cup 2025: सूर्या ने छक्के से दिलाई टीम इंडिया को जीत, भारत ने पाक को 7 विकेट से रौंदा

Asia Cup 2025: टी 20 मैच के दौरान भारतीय टीम, फोटो- PTI
Copied link
Ind vs Pak, Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एशिया कप का हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है. देशभर में तनाव के बीच भारतीय टीम की यह बड़ी उपलब्धि है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और बल्लेबाजी में नाबाद 47 रन बनाए. भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर चार के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है.