IND vs PAK: दुबई में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी आएंगे नजर

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तकरार जारी है. लेकिन इसी बीच भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला दुबई में होने जा रहा है. 29 नवंबर से अंडर 19 एशिया कप के मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी भी दिखाई दे सकते हैं.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैपियंस ट्रॉफी को लेकर तनातनी चल रही है. भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर जोर दिया है. वहीं पाकिस्तान लगातार इस बात पर अड़ा हुआ है कि चैंपियनशिप पाकिस्तान में ही आयोजित की जाए. इसी बीच भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले के लिए दुबई में भिड़ने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच अंडर 19 एशिया कप में 30 नवंबर को भिड़ंत होगी. भारतीय टीम में आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी दिखाई दे सकते हैं.  

इस टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान और मेजबान यूएई शामिल हैं. ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत कल 29 नवंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले मैच से होगी. भारत, पाकिस्तान के अलावा 2 दिसंबर को जापान से और 4 दिसंबर को यूएई से भिड़ेगा.

युवा टीम की कमान यूपी के मो. अमान के नाम

भारतीय टीम की अगुआई उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अमान करेंगे. भारतीय टीम में घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ शानदार खिलाड़ी हैं. टीम में मुंबई के आयुष म्हात्रे, बिहार के वैभव सूर्यवंशी, तमिलनाडु के सी आंद्रे सिद्दार्थ, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान के साथ कर्नाटक के बल्लेबाज हार्दिक राज और समर्थ नागराज को चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में भी 1.10 करोड़ में बिके हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में जोड़ा है. वे अपनी आयु को लेकर चर्चा में आए थे. उनकी उम्र अभी 14 साल से कम ही है.

50 ओवर वाले इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल छह दिसंबर को जबकि फाइनल आठ दिसंबर को खेला जाएगा. भारतीय अंडर-19 टीम के सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेले जाएंगे. 

भारतीय अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार.

रिजर्व खिलाड़ी: साहिल पारख, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, प्रणव राघवेंद्र, डी दीपेश.

पाकिस्तान अंडर-19 टीम

साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), हारून अरशद, तैयब आरिफ, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजेफा, फहम-उल-हक, अली रजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, हसन खान, अब्दुल सुभान , फरहान यूसुफ, उमर जैब, शाहजेब खान, उस्मान खान

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: कौन हैं सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी? द्रविड़ की टीम ने 1.10 करोड़ में खरीदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >