दीप्ति के पंजे के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारत का आगाज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रनों से हराया. दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए.

IND vs PAK, Womens T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत ने अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की. दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन बनाकर चलते बनी. 18 के स्कोर पर दो झटके लगे. उसके बाद स्मृति मंधाना को कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला.

स्मृति मंधाना का अर्धशतक

हरमनप्रीत कौर और मंधाना ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की. इस दौरान स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया. मंधाना 68 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद हरमनप्रीत 36 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को 170 रनों तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 2, फातिमा सना ने 2 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

171 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने 38 रनों की साझेदारी की. गुल फिरोजा 12 रन बनाकर आउट हुई. उसके बाद आयशा जफर ने 12, सायरा जबीन ने 2 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद एक छोर पर टिकी मुनीबा भी 41 रन बनाकर चलते बनी.

दीप्ति शर्मा का पंजा, पाकिस्तान पस्त

यहां से पाकिस्तान की हार सुनिश्चित हो गई. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. आलिया रियाज ने 18 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए. इसके साथ ही दीप्ति महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी बॉलर भी बन गई है. उसके अलावा श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >