IND vs PAK: ऑलराउंडर के रूप में मेरे ऊपर तिगुना बोझ होता है, हार्दिक पांड्या ने बयां किया दर्द

1 / 1
IND vs PAK: ऑलराउंडर के रूप में मेरे ऊपर तिगुना बोझ होता है, हार्दिक पांड्या ने बयां किया दर्द
फुल स्क्रीन में देखें

IND vs PAK: ऑलराउंडर के रूप में मेरे ऊपर तिगुना बोझ होता है, हार्दिक पांड्या ने बयां किया दर्द

एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. इससे पहले जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं तो बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया था. अब एसीसी ने भारत पाक मुकाबले के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा है. अगर बारिश के कारण मैच बाधित हुआ तो बाकी का खेल रिजर्व डे के दिन होगा.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कहते हैं कि कई कौशल रखने वाले क्रिकेटर के तौर पर उनका कार्यभार एक विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज की तुलना में दोगुना या कभी कभार तिगुना भी हो जाता है तो उनकी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता.

भारतीय टीम यहां एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित शुरुआती मैच में 266 रन पर सिमट गयी थी जिसमें पंड्या ने 87 रन का योगदान दिया था. हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका पीठ के निचले हिस्से का ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ करियर के लिए खतरा बन गया था और जिसके कारण वह काफी समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे थे.

बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टी20 कप्तानी सौंपे जाने के बाद काफी सुधार किया है और वह फिर से काफी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. पंड्या ने ‘स्टार स्पोर्टस’ से कहा, ‘बतौर आलराउंडर मेरा कार्यभार किसी अन्य की तुलना में दोगुना या तिगुना है. जब टीम का एक बल्लेबाज क्रीज पर जाकर अपनी बल्लेबाजी खत्म करके आता है तो उसका काम खत्म हो गया होता है. लेकिन मैं फिर भी उसके बाद गेंदबाजी करूंगा.’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मेरे लिए सारा प्रबंधन और सबकुछ सत्र के दौरान या मेरी ट्रेनिंग या सत्र पूर्व शिविर के दौरान होता है.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैच शुरू होता है तो यह टीम की जरूरत पर निर्भर होता है कि मेरे लिए कितने ओवर जरूरी होंगे. क्योंकि अगर 10 ओवर की जरूरत नहीं है तो 10 ओवर डालने का कोई फायदा नहीं है. लेकिन अगर जरूरत है तो मैं 10 ओवर गेंदबाजी करूंगा.’

हार्दिक ने कहा, ‘मेरा हमेशा ही मानना रहा है कि मैं खुद को सफल होने का मौका देता हूं, जो खेल को देखने से होता है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने महसूस किया है कि भले ही कुछ भी हो, आपको खुद का समर्थन करना चाहिए, आपको भरोसा करना चाहिए कि आप दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो. यह आपकी सफलता की गारंटी नहीं है लेकिन यह आपको सफल होने की ओर बढ़ाता है इसलिए अपना समर्थन करो.’

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज होता है. इसके लिए फैंस बेताब रहते हैं. जब दो सितंबर को भारत और पाक का मैच बारिश में धुल गया था तब फैंस ने काफी निराशा व्यक्त की थी. इसको देखते हुए ही सुपर चार मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अपने शीर्ष क्रम से काफी उम्मीदें होंगी. खासकर रोहित शर्मा और शुभमन गिल से. दोनों ही बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में सस्ते में आउट हो गये थे. बाहर की गेंद से छेड़खानी करते हुए विराट कोहली भी बोल्ड हो गये थे. इन तीनों को रन बनाना होगा.

शुभमन गिल ने मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को रेखांकित किया कि आखिर क्यों भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी आक्रमण के समक्ष ढेर हो जाती है. उन्होंने कहा कि हम इस तरह की गेंदबाजी के आदि नहीं हैं और पाकिस्तान के खिलाफ हमें कभी-कभार ही खेलने का मौका मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >