IND vs PAK: फरहान-रऊफ के बाद मोहसिन नकवी की नीच हरकत, PCB चीफ की रोनाल्डो वाली पोस्ट से मचा बवाल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 विवादों से भरा जा रहा है. सुपर 4 मैच में हारिस रऊफ और साहिबाजादा फरहान के इशारों ने बवाल मचाया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है.

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 विवादों से भरा रहा है. 14 सितंबर को खेले गए मैच नो हैंडशेक विवाद, उसके बाद साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के बेहूदा इशारों ने तनाव में नया जहर घोल दिया. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद AK-47 का सेलिब्रेशन किया और हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने भारत के फैंस की तरफ एयरक्राफ्ट क्रैश का इशारा किया. बीसीसीआई ने इन दोनों की शिकायत आईसीसी से की है. लेकिन इससे पहले कि इस मामले में कुछ और अपडेट आती, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भी गिरी हुई हरकत कर दी है. नकवी के इन इशारों को सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, जिससे PCB की प्रतिष्ठा पूरी तरह से शर्मसार हुई है और एशियन क्रिकेट काउंसिल का भी मजाक बना.

मोहसिन नकवी न केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री हैं, बल्कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं. लेकिन इतने बड़ ओहदे पर बैठे मोहसिन नकवी ने बुधवार शाम एक नई निंदा-योग्य हरकत की. उन्होंने हारिस रऊफ के विवादित प्लेन गिराने के इशारे का समर्थन करते हुए इस बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो इस्तेमाल किया. नकवी ने एक्स पर रोनाल्डो का स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में पुर्तगाली स्टार हाथ को नीचे की ओर झुकाते दिख रहे थे, जिसे नकवी ने युद्धविमान गिराने के इशारे में बदलने की कोशिश की. 

मोहसिन नकवी उन तमाम पाकिस्तानी लोगों में हैं, जिनका एक्स अकाउंट भारत में बैन है. उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट. फोटो- सोशल मीडिया.

नकवी ने संदर्भ से बाहर किया इशारा

मूल वीडियो में रोनाल्डो एक फ्री-किक के बाद अपने जश्न का प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन नकवी ने स्ट्राइकर के इस जश्न को पूरी तरह संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया. नकवी समय-समय पर भारत के खिलाफ उकसाने वाले बयान देते रहे हैं और उनकी हालिया हरकतों ने विवाद और बढ़ा दिया. नकवी ने यह पोस्ट हारिस रऊफ के अनुचित व्यवहार को और हवा देने के लिए किया था, जो पाकिस्तान की भारत से हार के दौरान विवादास्पद साबित हुआ. देखें वह वीडियो जिसे नकवी ने पोस्ट किया है.

बीसीसीआई ने आईसीसी से की शिकायत

एशिया कप 2025 पाकिस्तान के लिए अब सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रह गया है, बल्कि यह एक नाटक बनकर रह गया है. भारत बिना किसी हार के फाइनल में पहुँच गया, जबकि पाकिस्तान की ऑफ-फील्ड हरकतें उनके मैदान पर प्रदर्शन से कहीं ज्यादा ध्यान खींच रही हैं. नकवी के इस कदम को BCCI और ICC के अधिकारियों ने भी नोटिस किया है, जो पहले ही रऊफ और फरहान के खिलाफ आईसीसी में भारत की आधिकारिक शिकायतों को प्रक्रिया में डाल चुके हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक़वी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं, लेकिन उनका यह ट्वीट निश्चित रूप से एक बेहद अनुचित और निंदनीय हरकत था.

फाइनल में फिर हो सकता है IND vs PAK

वहीं एशिया कप 2025 की बात करें, तो 24 सितंबर को भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली. वहीं पाकिस्तान ने भी भारत से हार के बाद 23 सितंबर को श्रीलंका को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच फाइनल में जगह बनाने की लड़ाई रहेगी. अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो एशिया कप के 41 सालों में पहली बार होगा कि इंडिया और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे. 

ये भी पढ़ें:-

6 महीने के लिए इस क्रिकेट से दूर रहेंगे श्रेयस अय्यर, लेकिन BCCI ने टीम का बना दिया कप्तान, जानें क्या है मामला

दुर्लभ संयोग! अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंचा, तो 41 सालों में पहली बार होगा ऐसा

अक्खी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह…, संजना ने पति जसप्रीत के लिए क्यों कहा ऐसा, देखें वीडियो 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >