IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन का शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रन का टारगेट

IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 रन का टारगेट है. ईशान ने 43 गेंदों में 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

IND vs NZ 5th T20I: पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 31 के स्कोर पर संजू सैमसन केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद 48 के स्कोर पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाया. उसके बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने टीम के स्कोर को 185 रन पर पहुंचाया. दोनों के बीच 137 रन की साझेदारी बनी. सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. भारत को चौथा झटका 233 रन पर लगा. ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हुए. ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना पहला शतक लगाया. हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा. पांड्या ने 17 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम ने आज प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती शामिल किया. जबकि हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच कहां हो रहा है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला रहा है.

पांच मैचों की सीरीज में कौन टीम है आगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में भारत 3-1 से आगे है. चौथे मुकाबले को न्यू जीलैंड की टीम ने 50 से जीत लिया था और आंकड़े को 1-3 पर पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >