Ind vs Nz, 2nd Test: जडेजा का कमाल, कीवी पारी समाप्त

Ind vs Nz, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. कल भारतीय पारी न्यूजीलैंड के 359 रन के जवाब में 156 रन पर ऑल आउट हो गई थी. कल शाम न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 198 रन बना लिए थे. न्यूजीलैंड की कुल लीड 301 रन की हो गई थी. जडेजा ने 2 विकेट निकालकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

Ind vs Nz: भारत को न्यूजीलैंड की पारी को समाप्त करने के लिए 5 विकेट की दरकार है. कल कप्तान लाथम ने 86 रन की पारी खेलकर कीवी पारी को संबल दिया. कल के अविजित टॉम ब्लंडेल आज 41 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने. जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर दिन की पहली सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड को संभलने का मौका न देते हुए जडेजा ने मिचेल सैटनर को भी बुमराह के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया. टिम साउदी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 3 गेंद खेलकर अश्विन की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को कैच थमा कर चलते बने. न्यूजीलैंड ने आज की अपनी लीड को 350 के पार पहुंचा दिया है.

न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने कहर ढाते हुए कल भारतीय पारी को पस्त कर दिया. सैटनर ने कुल 7 विकेट निकालकर भारतीय बल्लेबाजों को एक एक कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. भारत की पूरी पारी 156 रन के स्कोर पर ही आरामगाह में लौट गई. न्यूजीलैंड ने 103 रनों की लीड को और बढ़ाते हुए भारतीय गेंदबाजों का दृढ़ता से सामना किया. कप्तान टॉम लाथम ने 86 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड टीम को एक छोर से संभाले रखा. न्यूजीलैंड की पारी में आज ग्लेन फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे.

Jadeja gave india early breakthrough. Bcci/x

जडेजा ने भारत को आज दिन में जल्दी सफलताएं दिलाकर मैच में वापस ला दिया है. न्यूजीलैंड ने कल 5 विकेट पर 198 रन बनाए थे, जबकि आज 57 रन जोड़कर ही कीवी पारी 255 के स्कोर पर समाप्त हो गई. जडेजा ने तीन विकेट लिए. अंतिम विकेट विल रोर्रुके को वाशिंगटन सुंदर ने रन आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को समाप्त कर दिया. न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है. अब भारतीय बल्लेबाजों के पास अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका है. पहली पारी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय ओपनर्स को एक ठोस शुरुआत देनी होगी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >