IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20I, जानें कब शुरू होगा मैच और टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव मैच

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज बुधवार, 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी. जानिए कब शुरू होगा यह मैच और कहां देख सकते हैं लाइव मैच.

IND vs ENG T20 Live Streaming: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज बुधवार, 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने तक मैदान से बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे. उनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त खेल दिखाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में मौका दिया गया है. अक्षर पटेल को इंडियन स्क्वॉड का उपकप्तान बनाया गया है. कोलकाता में होने वाला मैच दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच होगा. इससे पहले इंडिया और इंग्लैंड 2011 में ईडन गार्डन्स पर भिड़ चुके हैं. तब इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी.   

भारत और इंग्लैंड ने टी20 मैचों में 24 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें भारत ने 13 जीत के साथ इंग्लैंड के 11 के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले सात टी20 मैचों में से पांच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20I मैच 2024 टी20 क्रिकेट विश्व कप में हुआ था, जहां भारत ने सेमीफाइनल में 68 रनों से यादगार जीत हासिल की थी.

इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. जोस बटलर पूरी सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह ओपनर फिल साल्ट यह जिम्मेदारी संभालेंगे. जबकि भारतीय पिचों पर केवल एक स्पिनर आदिल रशीद और तीन गेंदबाज गस एटकिंसन, मार्क वुड और चोट के बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर के साथ इंग्लिश टीम उतरेगी. 

IND vs ENG पहला T20I के लिए सभी स्ट्रीमिंग विवरण यहां दिए गए हैं

IND vs ENG पहला T20I कितने बजे से खेला जाएगा?

IND vs ENG पहला T20I मैच शाम 7 बजे IST से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे IST पर होगा.

IND vs ENG पहला T20I कहां खेला जाएगा?

IND vs ENG पहला T20I कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.

IND vs ENG पहला T20I कौन से चैनल प्रसारित करेंगे?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स 1 (HD और SD), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD और SD), पर भी आप इसे देख सकते हैं. 

IND vs ENG पहला T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल

टी20आई के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.

IND vs ENG: ओस और पिच की चुनौती, टीम इंडिया ने ऐसे की तैयारी, जानें कैसा रहेगा भारतीय स्क्वॉड

IND vs ENG: ईडन गार्डन्स में T20 की जंग, क्या सूर्यकुमार तोड़ पाएंगे शाहिद अफरीदी की कप्तानी में बना रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >