‘उसे एहसास ही नहीं है…’, दिनेश कार्तिक ने ‘कप्तान’ शुभमन को चेताया, कहा- इंग्लैंड दौरा नहीं होगा आसान

IND vs ENG Dinesh Karthik on Shubman Gill Captaincy: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले युवा शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है, क्योंकि कोहली, रोहित और अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं. वहीं, दिनेश कार्तिक ने गिल को इस बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

IND vs ENG Dinesh Karthik on Shubman Gill Captaincy: जैसे-जैसे भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होगी. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है युवा भारतीय टीम से लोगों की अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस दौरे पर भारतीय टीम की एक दशक से ज्यादा समय तक रीढ़ रहे विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन नहीं होंगे. वहीं कप्तानी का दारोमदार भी शुभमन गिल जैसे नए खिलाड़ी के हाथों में होगा. ऐसे में उम्मीदें आसमान छू रही हैं. हालांकि भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में आरसीबी के मेंटर व बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने नए कप्तान शुभमन गिल को चेताया है.

 40 वर्षीय कार्तिक ने तर्क दिया कि कई दिग्गजों वाली टीमें भी इंग्लैंड में संघर्ष कर चुकी हैं. स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कार्तिक ने गिल की कप्तानी को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी और कहा, “मुझे नहीं लगता कि शुभमन गिल को अभी इस बात का एहसास है कि भारत का टेस्ट कप्तान होना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है. वह शेर के मुंह में जा रहा है. इंग्लैंड जैसे क्रिकेटिंग देश में आना आसान नहीं है.”

हालांकि कार्तिक भारतीय टीम की संभावनाओं को लेकर आशान्वित भी दिखे और उन्होंने यह भी बताया कि गिल और उनकी टीम किन कमजोरियों का फायदा उठाकर इस टेस्ट सीरीज को भारत के पक्ष में मोड़ सकते हैं, जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है. उन्होंने कहा, “शुभमन के लिए अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण बहुत कमजोर है. यही एक सकारात्मक बात है जो मैं देखता हूं. वे बल्लेबाजी के दौरान दबाव में आएंगे. जब मैं बल्लेबाजी की बात करता हूं, तो मेरा मतलब है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी जरूर भारतीय टीम पर दबाव डालेगी.”

इंडिया-ए टीम से हर्षित राणा को रोका गया

फिलहाल भारत इंग्लैंड सीरीज की अंतिम तैयारियों में जुटा है. टीम का इंट्रा-स्क्वाड मैच हाल ही में समाप्त हुआ, लेकिन यह मैच तीसरे दिन के बीच में ही रोक दिया गया. यह मुकाबला सोमवार, 16 जून तक चलने वाला था, लेकिन ढाई दिन के बाद ही इसे बंद कर दिया गया. टीम मंगलवार, 17 जून को लीड्स के लिए रवाना होगी. इंडिया ए से हर्षित राणा को रोका गया है, उम्मीद है कि उन्हें भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया जाएगा. 

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले (लीड्स)

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन)

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – 4 अगस्त, द ओवल (लंदन)

IND vs ENG टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा (अगर टीम में शामिल किए गए तो)

बिहार में क्रिकेट की बहार, छा गया वैभव सूर्यवंशी का दोस्त, 13 साल की उम्र में जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

उठ जा, बच्चा है क्या? जब 19 साल के युवराज ने झेली ऑस्ट्रेलियाई स्लेजिंग, फिर फ्लिंटॉफ को सूद समेत लौटाया

IPL 2026 में CSK के नए कप्तान बनेंगे संजू सैमसन! होंगे धोनी का परफेक्ट विकल्प, ऐसे मिला हिंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >