वरुण चक्रवर्ती ने वनडे डेब्यू में ही रचा इतिहास, हासिल किया ये अद्भुत मुकाम

IND vs ENG: कटक में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है. वे भारत की ओर से दूसरे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आखिरकार वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल गया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज 2025 के दूसरे मुकाबले में उन्हें भारतीय कैप सौंपी गई. वरुण को यह सम्मान अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने दिया. 

वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए वनडे खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 33 साल 164 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले यह रिकॉर्ड फारुख इंजीनियर के नाम था, जिन्होंने 1974 में 36 साल 138 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था.

टॉप 5 सबसे उम्रदराज भारतीय वनडे डेब्यू खिलाड़ी

  1. फारुख इंजीनियर – 36y 138d बनाम इंग्लैंड (1974)
  2. वरुण चक्रवर्ती – 33y 164d बनाम इंग्लैंड (2025) *
  3. अजीत वाडेकर – 33y 103d बनाम इंग्लैंड (1974)
  4. दिलीप दोशी – 32y 350d बनाम ऑस्ट्रेलिया (1980)
  5. सैयद आबिद अली – 32y 307d बनाम इंग्लैंड (1974)

टी20 में कर चुके हैं कमाल, अब वनडे में धमाल की उम्मीद

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 प्रारूप में अपने शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था. उन्होंने पांच टी20 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे. उनकी रहस्यमयी गेंदबाजी को पढ़ना मुश्किल रहा था और अब वनडे में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत अपने सभी बेंच स्ट्रेंथ को चेक कर लेना चाहता है. 

लिस्ट ए क्रिकेट में भी जबरदस्त रिकॉर्ड

वनडे डेब्यू से पहले ही वरुण चक्रवर्ती लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी औसत के साथ दुनिया के टॉप गेंदबाजों में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने 50+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा औसत (14.13) हासिल किया है. उनके बाद चानुका दिलशान (14.91) और राजेंद्र धनराज (15.83) का नाम आता है.

लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत (50+ विकेट)

खिलाड़ी गेंदबाजी औसत
वरुण चक्रवर्ती *14.13
चानुका दिलशान14.91
राजेंद्र धनराज15.83
कीथ बॉयस16.05
अली खान16.10

भारतीय टीम को वरुण चक्रवर्ती से इस वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. इंग्लैंड के खिलाफ उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है. देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने डेब्यू मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं दूसरे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, तो वहीं भारतीय टीम एकबार फिर बॉलिंग करेगी. विराट की भी इस मैच में वापसी हो रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >