गेंद से ध्यान लगाया फिर बनाए नोट्स, अपनी पारी से पहले सुदर्शन ने अपनाई गजब की ट्रिक, देखें वीडियो

IND vs ENG Sai Sudharshan Visualization: आईपीएल 2025 में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले साई सुदर्शन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला. हेडिंग्ले टेस्ट में डेब्यू करते हुए वो पहली पारी में जीरो पर और दूसरी में 30 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि प्रदर्शन से ज्यादा वे मैच के बाद अपनी विज़ुअलाइजेशन तकनीक को लेकर चर्चा में आ गए.

IND vs ENG Sai Sudharshan Visualization: IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 54.21 की औसत से कुल 759 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 156.17 रहा. इसकी बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप जीती. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज वाली टेस्ट टीम में जगह दी गई. हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू कर रहे बी. साई सुदर्शन के लिए यह मैच कुछ खास यादगार नहीं रहा. पहली पारी में वो बिना खाता खोले चार गेंदों में आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 48 गेंदों में 30 रन बनाए. हालांकि मैच के बाद वे अन्य कारणों से चर्चा में आ गए. 

सोनी स्पोर्ट्स की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में साई सुदर्शन को हेलमेट पहनकर विजुअलाइजेशन यानी मानसिक रूप से खेल की कल्पना करते हुए देखा गया. वीडियो में वह गेंद को आंखों के सामने उठाकर उसका ट्रैकिंग अभ्यास करते दिखे. पहले वह गेंद को उठाते हैं, फिर उसकी दिशा को आंखों से फॉलो करते हैं और कुछ सेकंड तक उसे देखने के बाद नीचे गिरा देते हैं. इस वीडियो में साई सुदर्शन को हेलमेट पहने हुए ही एक किताब में विस्तृत नोट्स लेते हुए भी देखा गया.

साई सुदर्शन पहले भी कई बार अपने बल्लेबाजी में विज़ुअलाइजेशन के महत्व पर बात कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन में कहा था, “मेरे लिए तैयारी में सबसे जरूरी चीज है विजुअलाइज करना और नेट्स में कड़ी मेहनत करना. मैं यह देखने की कोशिश करता हूं कि गेंदबाज क्या कर रहा है और फिर रणनीतिक तौर पर उसका फायदा उठाने की कोशिश करता हूं. मैं पहले नेट्स में कुछ चीजें आजमाता हूं, फिर उन्हें मैच में आजमाता हूं.”

सुदर्शन का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया. यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक जड़ा, जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए. इंग्लैंड की पहली पारी में ओली पोप ने सेंचुरी जमाई, जबकि हैरी ब्रूक ने 99 रनों का योगदान दिया, जिससे इंग्लिश पारी 465 पर समाप्त हुई. भारत को 6 रन की लीड दिलाने में जसप्रीत बुमराह का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 84 रन देकर 5 विकेट झटके. भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल के नाबाद 47 और शुभमन गिल के 6 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने 2 विकेट 90 रन बनाए.  

ओपनर अश्विन ने मचाया गदर, तो फिनिशर वरुण चक्रवर्ती ने उड़ाया तूफान, अंतिम ओवर में गजब जीती पीली जर्सी टीम

संन्यास: स्टिंग ऑपरेशन का भुक्तभोगी से दो ओलंपिक जीतने वाला चैंपियन तक, ‘बनारसी’ ने थामी हॉकी स्टिक

बाउंड्री पर कैच लेते समय गिरने वाले थे जडेजा, फिर आए साई सुदर्शन, देखें जुगलबंदी वाली शानदार फील्डिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >