ओली पोप ने आकाशदीप पर साधा निशाना, अंपायर के सामने ही स्लेजिंग की कोशिश, देखें वीडियो

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आक्रामक तेवर में नजर आ रही है. लॉर्ड्स से शुरू हुई स्लेजिंग और छींटाकशी का सिलसिला ओवल टेस्ट तक जारी रहा. आकाशदीप ने बेन डकेट को आउट कर सेंड-ऑफ दिया, तो ओली पोप ने दिन के अंत में उन्हें स्लेज करने की कोशिश की.

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में अलग रूप में है. गिल कप्तान भले ही नए हों, लेकिन उनका अंदाज कहीं से भी नया नहीं है. यह गांगुली और कोहली जैसा ही जीत के जज्बे से लबरेज दिखता है. हर मैच में खुद कप्तान और खिलाड़ी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. लॉर्ड्स से शुरू हुई स्लेजिंग, छींटाकशी और बहस अब आखिरी टेस्ट में भी कम नहीं हुई. भारतीय खिलाड़ियों में आकाशदीप ने ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में बेन डकेट का विकेट लेकर उनके कंधे पर हाथ रखकर सेंड ऑफ किया, तो दिन के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने आकाशदीप को स्लेज करने की कोशिश की. 

पहले और दूसरे दिन के खेल में बारिश ने काफी समय खराब किया. जिसकी वजह से खेल को लंबा चलाने की कोशिश की गई.  लंदन की शाम और घड़ी में 7 बजकर 16 मिनट. द ओवल का आसमान हल्की धुंध में लिपटा हुई थी और रोशनी तेजी से कम हो रही थी, तभी अंपायर कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप के बीच गहन बातचीत शुरू हो गई. लाइट मीटर मैदान में आ चुका था और फैसला स्पष्ट था केवल स्पिन गेंदबाजी ही खेल जारी रख सकती है. लेकिन पोप ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और मैच और पहले से ही ओवरटाइम में चल रहे मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया.

नाइट वॉचमैन के रूप में क्रीज पर टिके आकाशदीप उस समय मौजूद थे. इसी बीच ओली पोप ने उनसे कुछ कहा, अंपायर भी पास खड़े सुन रहे थे. स्टंप्स का ऐलान होते ही भारत का स्कोर 75/2 पर थम गया और भारत को 52 रनों की बढ़त के साथ दिन का खेल खत्म हुआ. हालांकि आकाशदीप के साथ पोप की क्या बात हुई, यह तो पता नहीं चल पाया. लेकिन दिन का सत्र तीखे माहौल के बाद समाप्त हुआ. 

भारत की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए केएल राहुल ने 28 गेंदों पर 7 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. कई बार गेंद मिस हुई, जोश टंग ने बार-बार उन्हें परखा, लेकिन किस्मत इस बार राहुल के साथ रही. वहीं जायसवाल ने भी इस बार कई गलतियां कीं, उन्हें भी दो बार जीवनदान मिला, हालांकि उनकी किस्मत अच्छी रही और वे 51 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके साथ नाइट वॉचमैन आकाशदीप ने भी 2 गेंदों पर 1 चौके की पारी से 4 रन बनाए. 

दिन के अंतिम क्षणों में भारत को बड़ा झटका लगा जब साई सुदर्शन का विकेट गिर गया. पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले गस एटकिंसन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया. यह विकेट पिच के अनियमित उछाल का नतीजा था, जिसने बल्लेबाजों के लिए हर गेंद पर खतरा बना रखा था. सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हो गए. 

दूसरे दिन गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा और इस हरी-भरी क्रीज पर कुल 15 विकेट गिरे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समेटी, जबकि दूसरी पारी में इंग्लैंड के पेस अटैक ने भारत के टॉप ऑर्डर को मुश्किल में डाल दिया. अब तीसरे दिन भारत की नजर एक मजबूत बढ़त बनाने पर होगी, ताकि इंग्लैंड को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देकर मुकाबले को अपने नाम किया जा सके. पिच की हालत और दोनों टीमों की आक्रामक रणनीति को देखते हुए यह टेस्ट मैच अब नतीजे की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें:-

‘ऐसा लगा जैसे मौत को छू लिया’, मैथ्यू हेडेन का डरावना खुलासा, बताया जब भारत में आई मुश्किल

‘मेरा नाम लिया तो केस कर दूंगा’, युवराज सिंह एंड कंपनी के ‘तमाचे’ से तिलमिलाया पाकिस्तान

‘दुर्भाग्य से जो वह करते हैं…’ क्या बुमराह को वॉइट बॉल क्रिकेट छोड़ देनी चाहिए? ग्लेन मैक्ग्रा ने दी ये सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >