रोहित-विराट के बाद शमी-बुमराह का झटका, टीम इंडिया की घोषणा से पहले आई बुरी खबर, रिपोर्ट

IND vs ENG Indian Squad for England Tour: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले खबर है कि मोहम्मद शमी को फिटनेस कारणों से टीम से बाहर रखा जा सकता है. वहीं जसप्रीत बुमराह की भी पूरी सीरीज खेलने की संभावना कम बताई जा रही है.

IND vs ENG Indian Squad for England Tour: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई की चयन समिति कुछ ही दिनों में टीम का ऐलान करने वाली है. लेकिन उससे पहले खबर आ रही है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को इस दौरे से बाहर रखा जा सकता है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बोर्ड को सूचित किया है कि 34 वर्षीय शमी लंबे स्पेल फेंकने की स्थिति में नहीं हैं और पूरी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है. उनके साथ ही जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बारे में भी टीम इंडिया के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि शमी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चार ओवर फेंक रहे हैं, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ताओं को यह नहीं पता कि क्या वो एक दिन में 10 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं. इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों को लंबे स्पेल डालने पड़ सकते हैं और हम इस मामले में कोई जोखिम नहीं ले सकते.

रिपोर्ट में बताया गया है कि शमी को टीम के साथ ले जाकर कुछ मैचों में खिलाने को लेकर विचार किया गया था, लेकिन जसप्रीत बुमराह भी पहले ही बोर्ड को बता चुके हैं कि उनका शरीर तीन से ज्यादा टेस्ट नहीं झेल सकता. ऐसे में एक और अनिश्चित गेंदबाज को टीम में शामिल करना टीम प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है. शमी ने आखिरी बार टेस्ट मैच जून 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था.   

शमी और बुमराह ने लंबा समय रिहैब में बिताया

शमी ने 2024 में टखने की सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण वह लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. उन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 फॉर्मेट के जरिए वापसी की थी और बाद में चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी बने. उन्होंने भारत के लिए कई अहम टूर्नामेंट मिस किए, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शामिल हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2025 में चोटिल होने के बाद चार महीने बाद आईपीएल में वापसी की है. हालांकि वे भी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनकी स्थिति के लिए क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी चेताया है.

शमी ने अपनी वापसी के बाद बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मैंने पूरे एक साल इंतजार किया और बहुत मेहनत की. दौड़ते समय भी डर लगता था कि कुछ होगा या नहीं. जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में होते हुए चोटिल हो जाता है, तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है. जब आप चोट से गुजरते हैं, तो मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं, क्योंकि आपको कई चीजें बार-बार दोहरानी होती हैं.”

इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

शमी के बाहर होने से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह या हरियाणा के अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है. कांबोज ने 22 फर्स्ट क्लास मैचों में 74 विकेट लिए हैं, जबकि अर्शदीप के पास पिछले सीजन में केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव है, जिससे उन्हें बढ़त मिल सकती है. कंबोज को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया ए टीम मे भी मौका दिया गया है. 

कप्तान के लिए भी BCCI की माथापच्ची

इसके साथ ही चयन समिति कुछ ही दिनों में बैठक करेगी जिसमें नए टेस्ट कप्तान की घोषणा भी होगी. पहले से खबर है कि शुभमन गिल को भविष्य में टेस्ट टीम की कमान सौंपने पर विचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि गिल की हाल ही में टीम के कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ बैठक हुई थी. हालांकि इसमें ऋषभ पंत का नाम भी आगे चल रहा था. वहीं पीटीआई के अनुसार टीम इंडिया की घोषणा शनिवार, 24 मई को कर दी जाएगी.  

डीएसपी सिराज को स्लेजिंग पड़ी भारी, चले थे आंखे दिखाने, निकोलस पूरन ने दिखाए तारे, Video

रवींद्र जडेजा ने तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड, पत्नी रिवाबा ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा- हमारी टीम आने वाली सीरीज में…

बैन झेलकर पवेलियन में थे दिग्वेश राठी, फिर भी आया ‘नोटबुक सेलीब्रेशन’, बटलर को आउट कर बॉलर ने किया इशारा, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >