Ind Vs Eng: भारत ने 15 रन से जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा

Ind vs Eng 2nd T20 2025: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारत ने चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से धूल चटाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. अब पांचवां मुकाबला एक औपचारिकता मात्र है.

4:10 AM. 1 Feb 25 4:10 AM. 1 Feb

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

भारत ने शुक्रवार को पुणे में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों के कमाल से मेहमान टीम को 15 रनों से हरा दिया. मैच में सबसे अहम भूमिका सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हर्षित राणा ने किया. कनकशन प्रतिस्थापन्न के रूप में शिवम दुबे की जगह गेंदबाजी करने उतरे राणा ने तीन विकेट चटकाकर अंग्रेजों की कमर तोड़ दी. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से कब्जा कर लिया है.

3:16 AM. 1 Feb 25 3:16 AM. 1 Feb

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 86-3

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाजों को छठे ओवर से विकेट मिलने शुरू हुए. बिश्नोई ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया. दोनों ने भारत की मैच में वापसी कराई

3:05 AM. 1 Feb 25 3:05 AM. 1 Feb

बिश्नोई ने इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका

रवि बिश्नोई को दूसरी सफलता मिली है. बिश्नोई ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है. इंग्लैंड ने 67 रन के स्कोर पर अपने कप्तान जोस बटलर का विकेट गंवा दिया है. भारतीय गेंदबाजा और विकेट की तलाश में हैं.

2:59 AM. 1 Feb 25 2:59 AM. 1 Feb

इंग्लैंड को दूसरा झटका, फिल साल्ट आउट

फिल साल्ट आउट हो गए हैं. इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने साल्ट को बोल्ड कर दिया. दो विकेट चटकाकर भारत ने मैच में वापसी की है.

2:57 AM. 1 Feb 25 2:57 AM. 1 Feb

बेन डकेट आउट, भारत को पहली सफलता

स्पिनर रवि बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. बेन डकेट आउट हो गए हैं. इंग्लैंड को पहला झटका छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, तबतक टीम ने 62 रन बना लिए थे.

2:44 AM. 1 Feb 25 2:44 AM. 1 Feb

अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में लुटाए 21 रन

अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए हैं. उन्होंने दो ओवर में 21 रन लुटाए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. साल्ट और डकेट ने उनको ही निशाना बनाया और इंग्लैंड के रन रेट को काफी आगे बढ़ा दिया. 4 ओवर में इग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं.

2:29 AM. 1 Feb 25 2:29 AM. 1 Feb

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज के रूप में फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की. इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 182 रन बनाने होंगे.

2:20 AM. 1 Feb 25 2:20 AM. 1 Feb

भारत ने इंग्लैंड को दिया 182 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीतने के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है. शुरुआती झटकों से उबरते हुए मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के अर्धशतक के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना डाले. भारत ने, संजू सैमसन तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिए, जब डेब्यू करने वाले साकिब महमूद ने मेडन ओवर में तीन विकेट चटकाए. महमूद भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

2:08 AM. 1 Feb 25 2:08 AM. 1 Feb

शिवम दुबे ने जड़ा पचासा

शिवम दुबे ने भी पचासा जड़ दिया है. उन्होंने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत को अब केवल एक ओवर बल्लेबाजी करनी है. 19 ओवर में टीम इंडिया ने अपने स्कोर को 178 तक पहुंचा दिया है.

2:05 AM. 1 Feb 25 2:05 AM. 1 Feb

अर्धशतक जड़कर हार्दिक आउट

हार्दिक पांड्या अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं. उन्होंने 30 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 53 रन बनाए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं.

1:59 AM. 1 Feb 25 1:59 AM. 1 Feb

150 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 150 के पार चला गया है. हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. शिवम दुबे भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. दुबे भी अर्धशतक के बेहद करीब हैं.

1:40 AM. 1 Feb 25 1:40 AM. 1 Feb

भारत का स्कोर 100 के पार

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे का बल्ला गरज रहा है. दोनों भारत की रनों की गति को तेज कर रहे हैं. 13 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. दुबे 31 और हार्दिक 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

1:28 AM. 1 Feb 25 1:28 AM. 1 Feb

रिंकू आउट, आधी भारतीय टीम पवेलियन में

रिंकू सिंह 26 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ब्रेडन कार्स की गेंद पर आदिल राशिद ने उनका कैच लपका. भारत ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं. नये बल्लेबाज के रूप में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं. शिवम दुबे के साथ वह पारी को आगे बढ़ाएंगे.

1:22 AM. 1 Feb 25 1:22 AM. 1 Feb

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/4

भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं. क्रीज पर रिंकू सिंह और शिवम दुबे मौजूद हैं. यहां से भारत को रनों की गति तेज करनी होगी, तब एक मजबूत स्कोर बन पाएगा.

1:08 AM. 1 Feb 25 1:08 AM. 1 Feb

अभिषेक शर्मा आउट, भारत को चौथा झटका

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने आदिल राशिद की पहली गेंद पर चौका जड़ा और दूसरी गेंद पर स्पिल शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवा दिया. भारत को चौथा झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं.

1:06 AM. 1 Feb 25 1:06 AM. 1 Feb

भारत का स्कोर 50 के पार

सात ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. अभिषेक और रिंकू दोनों 25-25 रन बनाकर खेल रहे हैं. सातवें ओवर में 6 रन आए.

1:03 AM. 1 Feb 25 1:03 AM. 1 Feb

पावर प्ले के बाद भारत का स्कोर IND 47/3 (6)

टीम इंडिया के पावर प्ले में तीन विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए हैं. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर रिंकू सिंह मौजूद हैं. भारत ने संजू सैसमन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए हैं. रिंकू 20 और अभिषेक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

1:02 AM. 1 Feb 25 1:02 AM. 1 Feb

पावर प्ले के बाद भारत का स्कोर IND 47/3 (6)

टीम इंडिया के पावर प्ले में तीन विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए हैं. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर रिंकू सिंह मौजूद हैं. भारत ने संजू सैसमन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए हैं. रिंकू 20 और अभिषेक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:49 AM. 1 Feb 25 12:49 AM. 1 Feb

साकिब महमूद का कमाल, एक ओवर में चटकाए 3 विकेट

साकिब महमूद ने पारी के दूसरे ओवर में तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा गया. उन्होंने अपने पहले दो गेंद पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा को आउट किया. इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव को आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया.

12:48 AM. 1 Feb 25 12:48 AM. 1 Feb

सूर्या का फ्लॉप शो जारी, बिना खाता खोले आउट

कप्तान सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो चौथे टी20 मुकाबले में भी जारी रहा. वह चार गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए. भारत ने दूसरे ही ओवर में अपने 3 टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया है. अभिषेक का साथ देने के लिए रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं.

12:43 AM. 1 Feb 25 12:43 AM. 1 Feb

गोल्डन डक का शिकार हुए तिलक वर्मा, भारत को दूसरा झटका

साकिब महमूद ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट निकालकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया है. पहले गेंद पर संजू को आउट करने के बाद दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए.

12:38 AM. 1 Feb 25 12:38 AM. 1 Feb

संजू सैमसन 1 रन बनाकर आउट, भारत को पहला झटका

टीम इंडिया को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. साकिब महमूद की गेंद पर ब्रेडन कार्स ने उनका शानदार कैच लपका.

12:31 AM. 1 Feb 25 12:31 AM. 1 Feb

भारत की बल्लेबाजी शुरू, सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. हालांकि पुणे के मैदान पर बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम नहीं है.

12:11 AM. 1 Feb 25 12:11 AM. 1 Feb

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

12:11 AM. 1 Feb 25 12:11 AM. 1 Feb

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती.

12:10 AM. 1 Feb 25 12:10 AM. 1 Feb

महमूद और बेथेल टीम में

जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम आज शाम पहले गेंदबाजी करेंगे. ऐसा लग रहा है कि माहौल पहले से ही बहुत बढ़िया है, सीरीज अच्छी तरह से सेट हो चुका है. पिछले प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, हमें सुधार करने की जरूरत है लेकिन जीत हासिल करके खुश हूं. ईमानदारी से कहूं तो ओस के बारे में थोड़ा अनिश्चित हूं कि ओस आएगी या नहीं. हमने दो बदलाव किए हैं. वुड की जगह महमूद, स्मिथ की जगह बेथेल टीम में आए हैं.

12:09 AM. 1 Feb 25 12:09 AM. 1 Feb

रिंकू सिंह और अर्शदीप की टीम में वापसी

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा, हम सभी यहां आकर अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं. बेसिक्स पर टिके रहना है. हम राजकोट में खेल चुके हैं. उम्मीद है कि हम इस भीड़ के लिए एक मनोरंजक शो पेश करेंगे. शमी की जगह अर्शदीप आए हैं और जुरेल की जगह रिंकू आए हैं. इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे आए.

12:02 AM. 1 Feb 25 12:02 AM. 1 Feb

इंग्लैंड का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी होगी. भारत एक बड़ा स्कोर बनाकर मेहमान टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करेगा.

12:00 AM. 1 Feb 25 12:00 AM. 1 Feb

हार्दिक की नजरें बड़ी उपलब्धि पर

हार्दिक पंड्या को टी20I क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 112 मैचों में 94 विकेट लिए हैं. वहीं, युजवेंद्र चहल ने 80 टी20I मैचों में 96 विकेट लिए हैं. अर्शदीप सिंह 98 टी20I विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

11:58 PM. 31 Jan 25 11:58 PM. 31 Jan

रिंकू सिंह पर अपडेट

फिट हो चुके रिंकू सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट सत्र के दौरान कुछ शानदार शॉट लगाते हुए देखे गए. उम्मीद की जा रही है कि वह चौथे टी20 में टीम की प्लेइंग इलेवन में होंगे. रिंकू को पीठ में ऐंठन के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से आराम दिया गया था. उनकी जगह ध्रुव जुरेल को आजमाया गया था, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे.

Ind vs Eng 2nd T20 2025: भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड अच्छी शुरुआत के बावजूद 166 के स्कोर पर ढेर हो गई. मेजबान टीम ने पहले दो मैच जीते और फिर एक मैच हार गई. भारत अभी भी सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. इस मैच को जीतकर सूर्यकुमार यादव की सेना सीरीज पर कब्जा करने का इरादा रखेगा. भारत ने कोलकाता में पहला मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज की शुरुआत की. टीम ने चेन्नई में दूसरे मैच में दो विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने वापसी करते हुए राजकोट में तीसरा मैच 26 रन से जीता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >