शेन वॉर्न के बाद कलाई का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है यह भारतीय स्टार, ग्रैग चैपल ने बताया नाम

IND vs ENG: भारत दो जुलाई से एजबेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत के पास केवल एक समस्या है कि अगर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है तो किस गेंदबाज को मौका दिया जाएगा. भारत के पूर्व कोच ग्रैग चैपल ने कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को खिलाने की मांग की है. उनका मानना है कि कुलदीप शेन वार्न के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनर हैं.

IND vs ENG: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने भारत की गेंदबाजी इकाई और फील्डिंग की खामियों को उजागर किया. जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी के तीन तेज गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जबकि मैदान पर कई कैच छोड़े गए, जिससे मेजबान टीम को 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कोई परेशानी नहीं हुई. आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत को गेंदबाजी आक्रमण में विविधता के अभाव का खामियाजा भुगतना पड़ा. Kuldeep Yadav is the best wrist spinner after Shane Warne Greg Chappell said

पहले मैच में भारत ने 8 कैच टपकाए

उन्होंने कुलदीप यादव को शेन वॉर्न के बाद सर्वश्रेष्ठ कलाई का स्पिनर करार देते हुए उन्हें और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की सलाह दी. भारत को पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया. भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में आठ कैच टपकाये. चैपल ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के लिये अपने कॉलम में लिखा, ‘हेडिंग्ले में फील्डिंग बहुत निराशाजनक थी लेकिन हार का यह अहम कारण नहीं था. भारत ने अपनी परेशानियां खुद खड़ी की थी. सबसे बड़ी गलती तो वह नो बॉल थी जिससे दूसरी पारी की शुरूआत में ही हैरी ब्रूक को जीवनदान मिला.’

तीन तेज गेंदबाजों की शैली एक जैसी

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत के सामने समस्या यह भी थी कि उसके दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर लगभग एक जैसे ही थे. उन्होंने कहा, ‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में विविधता का अभाव था. जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी तेज गेंदबाज एक जैसे ही थे. गेंदबाजी में बदलाव के तुरंत बाद विकेट गिरने का कारण यह होता है कि बल्लेबाज को ढलने में समय लगता है. लेकिन भारतीय टीम के पास यह विकल्प नहीं था.’

अर्शदीप और कुलदीप की पैरवी कर रहे चैपल

भारत के पूर्व कोच ने कहा, ‘बुमराह की गैर मौजूदगी में अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिलनी चाहिए. इसके साथ ही कुलदीप यादव को भी उतारना चाहिये जो शेन वॉर्न के बाद कलाई का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है.’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में बुमराह को आराम दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी. भारत के पास बेंच पर दो ऑप्शन हैं एक अर्शदीप सिंह और दूसरा कुलदीप यादव. दोनों को खिलाने की मांग बढ़ गई है. ऐसे में भारत को सिराज, कृष्णा और शार्दुल में से किसी एक को बाहर करना होगा.

ये भी पढ़ें...

भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए हो जाएं तैयार, दोनों देश राजी! इस दिन होगी भिड़ंत

ECB ने ये बहुत गलत किया, दोस्त के अपमान भड़के फारुख इंजीनियर, कहा- उम्मीद है कि वे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >