इंग्लैंड सीरीज में बुमराह नहीं होंगे उपकप्तान, पांच मैच खेलने पर भी संशय, इन दो खिलाड़ियों पर BCCI की नजर

IND vs ENG Jasprit Bumrah not likely to be vice-captain for England series: आईपीएल 2025 के बाद भारत इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट खेलेगा, जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, लेकिन उपकप्तान के रूप में बुमराह को नहीं चुने जाने की संभावना है.

IND vs ENG Jasprit Bumrah not likely to be vice-captain for England series: भारत को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है. इस सीरीज में भारत 5 टेस्ट मैच खेलेगा. इसके साथ ही भारत के अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेगा. इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा अभी नहीं की गई है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने 35 खिलाड़ियों को इसके लिए शॉर्ट लिस्ट किया है. कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन उपकप्तान के रूप में बुमराह को न चुना जाए. 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों ने इस बात पर मुहर लगाई है.  बुमराह ने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की एकमात्र टेस्ट जीत में कप्तानी की थी और दो अन्य टेस्ट में भी टीम का नेतृत्व किया था. लेकिन सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट मैच में बुमराह पीठ में खिंचाव के चलते आधे मैच से ही बाहर हो गए. इसके बाद वे तीन महीने से ज्यादा समय तक क्रिकेट मैदान से भी दूर रहे.  

पीठ की यह समस्या पहले भी बुमराह को परेशान कर चुकी है. 2022 में सर्जरी के बाद वह लगभग 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे और ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. पीठ की चोट, पेट की खिंचाव और उंगलियों की चोटों के कारण वह कई मैचों से बाहर रहे हैं. इस बार भी बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20, वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से दूर रहे थे.

सभी पांचों मैच नहीं खेलेंगे बुमराह

बुमराह फिलहाल आईपीएल में वापस आए हैं और मुंबई इंडियंस के लिए अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा रहे हैं. लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वह इंग्लैंड में पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे, इसलिए चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को उपकप्तान बनाना चाहते हैं जो पूरी सीरीज में खेले. सूत्रों ने कहा, “हम चाहते हैं कि उपकप्तान वह खिलाड़ी हो जो सभी पांच टेस्ट खेले. बुमराह सभी मैचों में नहीं खेलेंगे, इसलिए हर मैच के लिए अलग-अलग उपकप्तान बनाना ठीक नहीं होगा. कप्तान और उपकप्तान दोनों की भूमिका तय और स्थिर होनी चाहिए.”

बुमराह की जगह पंत या गिल को मिल सकता है मौका

अगर बुमराह उपकप्तान नहीं रहे तो चयनकर्ता एक युवा चेहरे को उपकप्तान बनाना चाहते हैं जिसे भविष्य में कप्तान के रूप में तैयार किया जा सके. मौजूदा टीम में ऐसे दो ही खिलाड़ी उपयुक्त माने जा रहे हैं और वे हैं 25 वर्षीय शुभमन गिल और 27 साल के ऋषभ पंत. बाकी नियमित खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल 30 की उम्र पार कर चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल को अभी बहुत युवा (23) माना जा रहा है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई को खेला जाएगा. भारत ने पिछले 20 सालों में इंग्लैंड में कोई सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में टीम इंडिया अपने पिछले WTC की कड़वी यादों को भुलाकर एक शानदार शुरुआत भी करना चाहेगी. 

श्रेयस अय्यर ने खोला पंजाब किंग्स की किस्मत का ताला, 11 साल बाद दिलाई ये बड़ी सफलता

अजिंक्य रहाणे ने क्रिस गेल को पीछे कर मचाया तहलका, विराट कोहली की लिस्ट में शामिल होकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी के फैन पीएम मोदी भी, विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहीं ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >