भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले 7वां गेंदबाज हुआ चोटिल, अंग्रेज टीम को लग रहे झटके पर झटके

IND vs ENG 7th English Pacer Injured ahead of England-India Test Series: भारत दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है, तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन उंगली की चोट के चलते WI के खिलाफ बचे मैचों से बाहर हो गए. इस तरह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का सातवां पेसर चोटिल हो गया है,

IND vs ENG 7th English Pacer Injured ahead of England-India Test Series: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले अंग्रेज टीम को झटके पर झटके लग रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक और गेंदबाज को चोटिल हो गया है. जेमी ओवरटन बृहस्पतिवार को वनडे सीरीज के पहले मैच में ���गी उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के बाकी बचे वनडे और टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एजबेस्टन में इंग्लैंड की 238 रन की जीत के दौरान रिटर्न कैच लेने की कोशिश करते हुए उंगली में चोट लगा बैठे. इस तरह भारत के अहम दौरे से पहले इंग्लैंड का 7वां पेसर चोटिल हुआ है.

शनिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, “इंग्लैंड और सरे के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को दाहिने हाथ की छोटी उंगली टूटने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मेट्रो बैंक वनडे इंटरनेशनल और आगामी विटालिटी टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है.” चोट के बाद उन्हें इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब से गुजरना होगा. ईसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि वनडे स्क्वाड में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.

ओवरटन 6वें पेसर, जो हुए चोटिल

ओवरटन उन कई इंग्लिश तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जो हाल के समय में चोट के चलते टीम से बाहर हुए हैं. मार्क वुड पहले ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. गस एटकिनसन और ऑली स्टोन भी अनुपलब्ध हैं, वहीं क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स रिहैब में हैं. हालांकि भारत के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी 20 दिन बचे हैं, तब तक इन खिलाड़ियों के रिहैब से ठीक होकर वापस आने की उम्मीद है. फिलहाल इंग्लैंड ने अभी अपने टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है, जिसकी जल्द ही ऐलान किया जा सकता है.

भारत-इंग्लैंड सीरीज 20 जून से शुरू होगी

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 1 जून को कार्डिफ में खेला जाएगा, जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार, 6 जून से होगी. वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी. इस सीरीजी में दोनों टीमें 5 मैच खेलेंगी, जो 4 अगस्त तक चलेगी. इसी सीरीज से भारत और इंग्लैंड अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप  (WTC) 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेंगे.  

पिता के बाद बाबर आजम की हुई लड़ाई, नमाज के बाद हाथापाई पर उतरे, वायरल हुआ वीडियो

नायर की डबल सेंचुरी; उमरीगर और पुजारा के क्लब में हुए शामिल, जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक

आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >