अब पूरी तैयारी से उतरेगा भारत, जून में इंग्लैंड दौरे पर तीन अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने के लिए जून 2025 में रवाना होगी. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी बुरी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे पर पूरी तैयारी के साथ उतरना चाह रहा है. भारत इंग्लैंड दौरे पर तीन अभ्यास मैच खेलेगा.

IND vs ENG: भारतीय टीम को पिछले चार महीने में दो शृंखलाओं में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा तो ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक दशक बाद हार का सामना करना पड़ा. जिसमें भारत को 1-3 से हार मिली. भारत इन हार के बाद लगातार तीसरे विश्व टेस्ट चैंपियंशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाया. भारत को अब अगली टेस्ट शृंखला जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार से आहत बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों से पहले ब्रिटेन में चार दिन के तीन मैच आयोजित करने का फैसला किया है ताकि खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव लेने का मौका मिल सके.

भारत के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट से होगी. तीन अभ्यास मैचों के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे. मुकाबले की तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुए हैं लेकिन ये आईपीएल के 25 मई को होने वाले फाइनल के बाद ब्रिटेन में होंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले हमने ऑस्ट्रेलिया का ऐसा ही ‘ए’ दौरा किया था. इन मैचों से खिलाड़ियों को इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी और साथ ही उन्हें कुछ समय बाद लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का मौका भी मिलेगा.” 

रणजी खेलते नजर आएंगे भारतीय क्रिकेट सितारे

बोर्ड का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावनाओं के लिए तैयारी के मद्देनजर अभ्यास श्रृंखला जरूरी है. ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे कुछ प्रमुख भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी मैचों की तैयारी कर रहे हैं जो 23 जनवरी से फिर से शुरू हो रहे हैं. हालांकि इनमें से कुछ रणजी ट्रॉफी के बचे दो दौर में से केवल एक दौर में ही खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला 22 जनवरी को कोलकाता में शुरू होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब घरेलू क्रिकेट में स्टार भारतीय बल्लेबाजों की उपस्थिति पर ध्यान लगा हुआ है.

सूत्र ने कहा, ‘‘हमारे पास अब बहुत ज्यादा लाल गेंद के मैच नहीं हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा. उचित तैयारी के बिना टीम को किसी महत्वपूर्ण श्रृंखला में भेजना समझदारी नहीं है क्योंकि इंग्लैंड आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल जगह है. ’’ पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले सरफराज खान, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ये सभी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखलाओं में खेले.

सख्त हुआ बीसीसीआई, सुपरस्टार कल्चर पर नकेल और टीम भावना को बढ़ाने के लिए जारी किया 10 सूत्री नीति

इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट

20 जून, शुक्र – 24 जून, मंगल

हेडिंग्ले, लीड्स

इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट

जुलाई 02, बुधवार – जुलाई 06, रविवार

एजबेस्टन, बर्मिंघम

इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा टेस्ट

10 जुलाई, गुरू – 14 जुलाई, सोमवार

लॉर्ड्स, लंदन

इंग्लैंड बनाम भारत, चौथा टेस्ट

जुलाई 23, बुधवार – जुलाई 27, रविवार

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

इंग्लैंड बनाम भारत, 5वां टेस्ट

31 जुलाई, गुरु – 04 अगस्त, सोमवार

केनिंग्टन ओवल, लंदन

सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के बाद 3.30 बजे शुरू होंगे.

सितांशु कोटक की नियुक्ति के पीछे गौतम गंभीर का हाथ, BCCI से की थी बल्लेबाजी कोच की डिमांड

बीसीसीआई ने की लोकपाल की नियुक्ति, जानें कौन हैं सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जिन्हें मिली जिम्मेदारी 

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >