IND vs ENG: बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी भारत, देखें रिकॉर्ड्स

IND vs ENG: भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया था. लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 271 रन पर आउट हो गई. भारत ने इंग्लैंड को हराकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. बर्मिंघम में पहली बार भारत ने टेस्ट मैच जीता है. इसके साथ ही बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी भारत बन गई है.

IND vs ENG: भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं. विदेशी धरती पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है.

19 टेस्ट के बाद किसी एशियाई टीम को बर्मिंघम में मिली जीत

बर्मिंघम में 19 मैचों के बाद किसी एशियाई टीम को जीत मिली है. 17 मैचों के बाद लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने 1982 में जीत दर्ज की थी. जबकि ओवल में 17 मैचों के बाद श्रीलंकाई टीम को जीत मिली थी. 15 मैच के बाद भारत ने केप टाउन में जीत दर्ज की थी.

19 एजबेस्टन, बर्मिंघम (भारत, 2025) *
17 लॉर्ड्स, लंदन (पाकिस्तान, 1982)
17 केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन (श्रीलंका, 2018)
16 गाबा, ब्रिस्बेन (भारत, 2021)
15 न्यूलैंड्स, केप टाउन (भारत, 2024)

विदेशी धरती पर भारत की सबसे बड़ी जीत

बर्मिंघम टेस्ट में धमाकेदार जीत के बाद भारत विदेशी धरती में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना डाला है. इससे पहले 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती में 318 रन से हराया था. 2017 में गाले में श्रीलंका को भारत ने 304 रन से हराया था. 2024 में पर्थ में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था. 1986 में भारत ने लीड्स में इंग्लैंड को 279 रन से हराया था.

विदेशी धरती पर भारत की सबसे बड़ी जीत

336 बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम, 2025
318 बनाम वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड, 2016
304 बनाम श्रीलंका गाले, 2017
295 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ, 2024
279 बनाम इंग्लैंड लीड्स, 1986

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >