इंग्लैंड के वो पांच बल्लेबाज जिन्होंने 2024 में जड़े सबसे ज्यादा रन, टी20 मैच से पहले भारत को रहना होगा सतर्क

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचोंं की सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैच से पहले जानिए इंग्लैंड के वो पांच बल्लेबाज जिन्होंने 2024 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचोंं की सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से कोलकाता में खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स के इस मैदान पर 3 साल बाद कोई इंटरनेशनल टी20 मैच होने वाला है. मैच के लिए दोनों टीमें ‘सिटी ऑफ जॉय’ पहुंच चुकी हैं. रविवार से दोनों टीमों ने मैदान पर नेट्स पर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है तो इंग्लैंड टीम का नेतृत्व जोस बटलर कर रहे हैं. इंग्लिश टीम में टी20 सीरीज के लिए उसके दो स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे. पहले जो रूट और दूसरे चोटिल बेन स्टोक्स. हालांकि इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में वे सभी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले साल भरपूर तहलका मचाया था. मिलिए उन 5 खिलाड़ियों से जिनसे भारत को रहना होगा सतर्क

इंग्लैंड की टीम में 2024 में पांच बल्लेबाजों ने गदर मचाया था. जिसमें सबसे ज्यादा रन फिल सॉल्ट ने बनाए थे. सॉल्ट ने 17 मैचों मे 1 शतक के साथ 467 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 38.91 का रहा. लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर सॉल्ट ने 17 मैचों में कुल 25 छक्के लगाए थे. दूसरे नंबर इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जोस बटलर हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 3 फिफ्टीज के साथ 462 रन बनाए थे. बटलर ने 2024 में 23 छक्के लगाने के साथ 47 चौके लगाए हैं. लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा सितंबर 2024 में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज जैकब बेथेल बन सकते हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 2 अर्द्धशतक के साथ 173 रन बनाए हैं. इस दौरान बेथेल का एवरेज 57.66 का रहा है. हालांकि चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं. देखें पूरा स्टैट्स- 

2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचकुल रनहाई स्कोरएवरेजस्ट्राइक रेटशतकफिफ्टीचौकेछक्के
फिल साल्ट17467103*38.91164.43124425
जोस बटलर154628442.00164.4134723
लियम लिविंगस्टोन172648733.00154.3811814
विल जैक्स122023820.20127.04178
जैकब बेथेल717362*57.66167.9621410
हैरी ब्रूक101635354.33150.921173

पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल टी20 विश्वकप मुकाबले में भिड़ंत हुई थी. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे. उन्होंने शुरुआती विकेट झटककर इंग्लैंड को टिकने का मौका नहीं दिया था. भारत और इंग्लैंड अब तक 24 मुकाबलों में खेले हैं. जिसमें भारत ने 13 तो इंग्लैंड ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले पांच मुकाबलों में तीन भारत ने तो दो इंग्लैंड ने जीते हैं. देखें पूरा विवरण.  

भारत 68 रन से जीता-    27-जून-2024

इंग्लैंड 10 विकेट से जीता (24 गेंदें शेष रहते)-   10-नवंबर-2022

इंग्लैंड 17 रन से जीता-   10-जुलाई-2022

भारत 49 रन से जीता-   09-जुलाई-2022

भारत 50 रन से जीता-   07-जुलाई-2022

नीरज चोपड़ा की दुल्हन बनीं हिमानी मोर, जानें कौन है यह टेनिस प्लेयर जिसने चुराया स्टार खिलाड़ी का दिल

टी20 मैचों का शेड्यूल

दोनों टीमें पहले टी20 मैच से पूर्व कोलकाता में तीन प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रही हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को होगा. दूसरा टी20 चेन्नई में 25 जनवरी को और तीसरा 28 जनवरी को राजकोट में खेला जायेगा. जबकि चौथा टी20 मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा. पांचवां और अंतिम टी20 मैच दो फरवरी को मुंबई के वानखेडे़ मैदान पर खेला जाएगा. सभी मैच शाम को सात बजे से खेले जाएंगे. 

मां ने स्टेडियम में कभी मैच नहीं देखा था, लेकिन उस दिन…, सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, शाकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

सचिन ने गाया गाना, बिंदास थिरके सुनील गावस्कर, दिग्गजों का जबरदस्त अंदाज, Video

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज मैच में टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड, जब खेलते थे अकरम, इमरान खान और वकार जैसे दिग्गज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >