ओडीआई के लिए इंग्लैंड ने इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान, 2024 में लगा दिया था रनों का अंबार

IND vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच एकदिवसीय सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी. इंग्लैंड ने इसके लिए उपकप्तान के रूप में युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक को नियुक्त किया है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कल 22 जनवरी को पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा. इंग्लैंड की इस टीम का नेतृत्व जोस बटलर कर रहे हैं. इसी दौरे पर इंग्लैंड को एकदिवसीय मैच भी खेलने हैं, जिसके लिए इंग्लैंड ने अपने उपकप्तान की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड के होनहार युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को नया व्हाइट-बॉल उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू ह��न वाली सीरीज से पहले इसकी घोषणा की है.

26 साल के हैरी ब्रूक ने तीन साल पहले 2022 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया है. इसके बाद से शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने खुद को इंग्लैंड के सेटअप में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है. तीनों फॉर्मेट में ब्रूक का रिकॉर्ड उनकी निरंतरता और कौशल का प्रमाण है. 39 टी20आई में, उन्होंने 707 रन बनाए हैं. जबकि 20 मैचों में उनकी वनडे टैली 719 रन की है. इसके अलावा, ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 24 मैचों में 2,281 रन बनाए हैं. उन्होंने 2024 में टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 1044 रन बनाए थे. उनके करियर में अब तक नौ शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल हैं, जो सभी परिस्थितियों और प्रारूपों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है.

जोस बटलर के नेतृत्व में, इंग्लैंड 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ अपनी पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार है. इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज होगी, जो फरवरी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए अंतिम व्हाइट-बॉल असाइनमेंट होगी. ब्रूक की उप-कप्तान के रूप में नियुक्ति टीम के भीतर उनके बढ़ते प्रभाव और उनकी नेतृत्व क्षमताओं में ECB के विश्वास को दर्शाती है.

वह भारत दौरे के दौरान जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जो रूट जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के साथ एक्शन में दिखाई देंगे. हालांकि जो रूट टी20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. टी20 टीम में रेहान अहमद रहेंगे, जबकि रूट एकदिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में वापसी करेंगे. इंग्लैंड इसी टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में भी उतरेगा. दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबलों का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच कटक में 9 फरवरी को वहीं तीसरा ओडीआई 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. इसके तुरंत बाद चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी, जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होगी.

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम

टी20I टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

भारत दौरे और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ़्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

मुंबई स्टेडियम में पत्नी के साथ आए Vinod Kambli, हाथ पकड़कर सहायता करती नजर आईं एंड्रिया

जो 150 किमी/घंटे की रफ्तार वाली गेंद नहीं खेले, वो सलाह देते हैं, चिढ़े हुए श्रेयस अय्यर का तंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >