भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, पहले टेस्ट मैच के लिए इन 14 खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है. बेन स्टोक्स की अगुवाई में 14 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान कर दिया गया है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने 14 सदस्यीय दल का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. यह सीरीज 20 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी.

जेमी ओवरटन 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए एकमात्र टेस्ट के बाद पहली बार टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने हाल ही में 29 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में दाहिने हाथ की छोटी उंगली फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य की रोज समीक्षा कर रही है. उनके साथ ही ब्रायडन कार्से, क्रिस वोक्स और जैकब बेथेल भी टीम में लौटे हैं. इन तीनों ने आखिरी बार दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था.

वहीं गस एटकिन्सन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चयन के लिए अनुपलब्ध हैं. हालांकि टीम में शोएब बशीर, जैकब बेथेल, सैम कुक और जो रूट जैसे खिलाड़ी जरूर शामिल हैं.  (England Squad for 1st Test vs India)

इंग्लैंड बनाम भारत रोथसे टेस्ट सीरीज 2025 शेड्यूल

20 से 24 जून 2025 – पहला रोथसे टेस्ट, हेडिंग्ले

2 से 6 जुलाई 2025 – दूसरा रोथसे टेस्ट, एजबेस्टन

10 से 14 जुलाई 2025 – तीसरा रोथसे टेस्ट, लॉर्ड्स

23 से 27 जुलाई 2025 – चौथा रोथसे टेस्ट, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड

31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 – पांचवां रोथसे टेस्ट, द कीया ओवल

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है.

इंग्लैंड टेस्ट टीम– बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कर्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स
भारत की टेस्ट टीम– शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रस���द्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

श्रेयस अय्यर ने ऐसा किया जो धारा 302 के तहत आता है, PBKS की हार के बाद बुरी तरह भड़के योगराज सिंह

आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी IPL 2025 टीम, बड़े-बड़े नाम गायब, इन 15 खिलाड़ियों को किया शामिल

गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >