ऑनर्स बोर्ड पर नाम के चक्कर में हो गई पंत की कुर्बानी! केएल राहुल ने खोला राज

KL Rahul on Rishabh Pant Run Out at Lords IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले केएल राहुल के शतक की जल्दबाजी टीम इंडिया पर भारी पड़ी. उनकी गलती की कीमत ऋषभ पंत ने चुकाई, जो बशीर के ओवर में आत्मघाती तरीके से रन आउट हो गए. दिन खत्म होने के बाद राहुल ने माना कि यह रन आउट पारी की लय तोड़ने वाला पल था.

KL Rahul on Rishabh Pant Run Out at Lords IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स मैदान पर शतक और ऑनर्स बोर्ड पर नाम. यह एक ऐसा तमगा है, जिससे कई दिग्गज महरूम रहे हैं, इसमें सबसे बड़ा नाम सचिन तेंदुलकर का है. लेकिन इसके लिए जल्दबाजी करना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ा. यह गलती की केएल राहुल ने और इसके लिए कुर्बानी ली गई ऋषभ पंत की. दरअसल भारत लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच से पहले भारत का स्कोर 247 रन पर 3 विकेट की मजबूत स्थिति में था. शोएब बशीर ने उस सत्र का अंतिम ओवर फेंकने के लिए गेंद संभाली. लेकिन तीन गेंदों के भीतर ही ऋषभ पंत रन आउट हो गए और वह भी एक आत्मघाती अंदाज में. इसमें सबसे बड़ी गलती केएल राहुल की रही, इसका उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद खुलासा किया. 

दिन के अंत में केएल राहुल ने स्वीकार किया कि लंच से पहले शतक पूरा करने की उनकी बेताबी ने भारत की पारी की लय बिगाड़ दी. राहुल ने बताया कि उन्होंने लंच से कुछ ओवर पहले ही पंत से कहा था कि वह कोशिश करेंगे कि ब्रेक से पहले शतक पूरा कर लें. जब उन्होंने बशीर के ओवर की पहली गेंद पर स्क्वेयर कवर की ओर एक सिंगल लिया, तो पंत ने नाराजगी जताई कि वह गेंद चौके के लायक थी और उसे बर्बाद कर दिया गया. दो गेंद बाद, पंत ने जोखिम भरा रन लेने की कोशिश की और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के शानदार डायरेक्ट हिट के कारण रन आउट हो गए. 74 रन पर खेल रहे पंत को शायद लग रहा था कि वह भी शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन यह उम्मीद अधूरी रह गई.

London: india’s batter rishabh pant tries to reach the crease during the third day of the third test match between india and england, at the lord’s cricket ground, in london, saturday, july 12, 2025. (pti photo/r senthilkumar)(pti07_12_2025_000298a)

राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह आदर्श स्थिति नहीं थी. लंच से पहले मैंने पंत से कहा था कि अगर मौका मिले तो मैं अपना शतक पूरा करना चाहूंगा. और चूंकि बशीर वो आखिरी ओवर फेंक रहा था, मुझे लगा कि यह अच्छा मौका है. लेकिन दुर्भाग्य से, मैंने सीधे फील्डर को मार दिया.” उन्होंने आगे कहा, “यह वो गेंद थी जिसे मैं बाउंड्री के लिए खेल सकता था. इसके बाद पंत ने मुझसे कहा कि स्ट्राइक रोटेट करें, ताकि वो मुझे फिर से स्ट्राइक दे सके. लेकिन जो हुआ, नहीं होना चाहिए था. उस समय रन आउट होना वास्तव में पारी की लय को बिगाड़ गया. हम दोनों के लिए यह निराशाजनक था. कोई भी इस तरह अपना विकेट गंवाना नहीं चाहता.”

बढ़त बनाने का मौका खो दिया- राहुल

भारत ने मजबूत पकड़ को खो दिया और अचानक 254 पर 5 विकेट खो दिए, जबकि पहले सत्र में उसने 22.3 ओवर में 103 रन बनाकर पूरी तरह नियंत्रण बना रखा था. लंच ब्रेक के बाद दूसरे ओवर में केएल राहुल ने भी बशीर की गेंद पर किनारा देकर अपना विकेट गंवा दिया यह बशीर का उस पारी में एकमात्र विकेट रहा. राहुल ने कहा, “बिलकुल थोड़ी निराशा है क्योंकि टी ब्रेक से ठीक पहले तक हम अच्छी स्थिति में थे. मेरी और पंत की लंबी साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन वह लंच से पहले आउट हुए और मैं लंच के तुरंत बाद. ये बिल्कुल भी आदर्श स्थिति नहीं थी. टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों को शुरुआत मिली थी और ऐसी स्थिति में कम से कम एक या दो को बड़ी पारी खेलनी चाहिए. यही तरीका होता है टेस्ट मैच में बढ़त बनाने का.”

इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, लेकिन भारत ने गलत समय पर गलतियां करके खुद को मुश्किल में डाल दिया और दबदबा कायम रखने का मौका गंवा दिया. राहुल ने भी माना कि भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का मौका गंवाया, जिससे टीम को बढ़त मिल सकती थी. हालांकि इसके बाद रवींद्र जडेजा के 72, नितीश रेड्डी 30 और वाशिंगटन सुंदर के 23 रनों की बदौलत भारत ने अपनी पारी 387 रन पर समाप्त की. वहीं इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 2 रन बना लिए हैं.

आखिरी ओवर का रोमांच, 6 रन बनाने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, मैच हारकर भी भारत ने जीती सीरीज

आखिरी ओवर ड्रामे पर टिम साउथी ने बैठाया ताल, कहा- लेटकर मसाज ले रहे थे गिल

‘6 मिनट बाकी थे और हम बेताबी से…’ गिल और क्रॉली के विवाद पर केएल राहुल ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >