IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights: इंडिया के पास 52 की लीड, जायसवाल की फिफ्टी, इंग्लैंड को 2 विकेट मिले

IND vs ENG 5th Test Day 1 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है. सीरीज में 2-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया के लिए वापसी का यह अंतिम मौका है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 52 रन की लीड हना ली है. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप मौजूद हैं.

IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights: लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी की है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 75 रन दो विकेट के नुकसान पर है. टीम इंडिया ने इस मैच में 52 रन की बढ़त बना ली है. क्रीज पर आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल मौजूद है. यशस्वी 51 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं. दूसरे दिन में कुल 15 विकेट गिरे जिसमें भारत के पहली पारी में चार और दूसरी पारी में दो विकेट गिरे. वहीं इंग्लैंड की पूरी टीम भी आज सिमट गई. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा एक विकेट आकाश दीप को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >