IND vs ENG: टीम में ना होने पर भी इस भारतीय खिलाड़ी की जर्सी की है हाई डिमांड

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. वहीं अगर जर्सी की बात करे तो सबसे अधिक जर्सी, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बिक रही है. भारी मात्रा में फैंस विराट कोहली की जर्सी की डिमांड कर रहे हैं.

Virat Kohli की जर्सी की हाई डिमांड

IND vs ENG: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने सुरुआती हार के बाद शानदार कमबैक करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. वहीं रांची में दर्शकों के बीच क्रिकेट का फीवर साफ देखने को मिल रहा है. काफी तादाद में दर्शक स्टेडियम के बाहर नजर आ रहे हैं. वहीं अगर जर्सी की बात करे तो सबसे अधिक जर्सी, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बिक रही है. भारी मात्रा में फैंस विराट कोहली की जर्सी की डिमांड कर रहे हैं. हम सभी इस बात से भली भांति अवगत हैं की विराट हाल ही में एक बार फिर से पापा बने हैं. जिसे देखते हुए उन्होंने खुद को इस टेस्ट मुकाबले से दूर रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >