इंग्लैंड के लिए विलेन भारत के लिए दोस्त, मैनचेस्टर में बरसेंगे बादल! जानें आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम

IND vs ENG 4th Test Day 5 Manchester Weather Report: मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन भारत 133 रन से पीछे है, स्कोर 178/2 और 8 विकेट शेष हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत को दबाव में डाला, जिसने पहले बैटिंग करते हुए 358 रन बनाए थे. चौथे दिन शुभमन गिल और केएल राहुल की नाबाद साझेदारी ने भारत को संभाला, अब मैच पांचवें दिन का रुख मौसम तय करेगा.

IND vs ENG 4th Test Day 5 Manchester Weather Report: मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का आखिरी दिन आ गया है. भारत ने टॉस हारने के बाद बैटिंग की और पहली पारी में 358 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में विशाल 669 रन बनाए और भारत को दूसरी पारी में 0/2 पर पहुंचाकर सीरीज जीत की ओर बढ़ता दिखा. लेकिन इसके बाद केएल राहुल (87*) और शुभमन गिल (78*) की नाबाद साझेदारी ने मैच की तस्वीर बदल दी और भारत को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 178/2 के स्कोर तक पहुंचा दिया. अब जब भारत 133 रन से पीछे है और उसके हाथ में 8 विकेट हैं. तो सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं, जो शायद गिल एंड कंपनी के लिए राहत लेकर आए.

ओल्ड ट्रैफर्ड में चार दिन तक बल्लेबाजी के अनुकूल ड्रामा के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का अंतिम दिन आ गया है. ऋषभ पंत की बहादुरी, जो रूट की क्लासिक बल्लेबाजी, बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन और चौथे दिन केएल राहुल और शुभमन गिल की साझेदारी ने अब तक इस मैच को सुर्खियों में बनाए रखा है. लेकिन क्या आखिरी दिन बारिश सब कुछ बर्बाद कर देगी और फैसला अपने हाथ में ले लेगी?

मैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट: पांचवें दिन का हाल

UK Met Office के अनुसार, रविवार को मैनचेस्टर में सुबह से लगातार बारिश की संभावना है. खास बात यह है कि मैच के शुरुआती घंटों में ही सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जिससे खेल की शुरुआत में देरी हो सकती है और इंग्लैंड के जीत की उम्मीदों में बाधा पहुंचा सकता है. पूरे मैच के दौरान तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश और तापमान का यह अनुमान भारतीय समयानुसार है, इंग्लैंड में भारत से 5.30 घंटे पीछे चलता है. 

दोपहर 3:30 बजे बारिश की संभावना 80%

शाम 4:30 बजे बारिश की संभावना बढ़कर 90% हो जाएगी

शाम 5:30 बजे भी बारिश की संभावना 80%

शाम 6:30 बजे बारिश की संभावना घटकर 70%

शाम 7:30 बजे बारिश की संभावना 60%

रात 8:30 बजे भी बारिश की संभावना 60%

रात 9:30 बजे बारिश की संभावना घटकर 50% रह जाएगी

रात 10:30 बजे बारिश की संभावना घटकर 30% हो जाएगी

ये भी पढ़ें:-

मैनचेस्टर में गिल-राहुल क्या जमे बॉल टैंपरिंग पर उतरे अंग्रेज, वीडियो सबूत से खुल गया सारा खेल, देखें वीडियो

एशिया कप में भारत-पाक के खेलने पर इस पाकिस्तानी को आया गुस्सा, कहा- सुविधा के अनुसार देशभक्ति करना बंद करो

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, गिल की नजरें अब गावस्कर और ब्रैडमैन के इन कीर्तिमानों पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >